अमेरिकी में अपाचे हेलीकॉप्टर क्रैश, दो पायलट की मौत, ट्रंप की सेना का बाहुबली धड़ाम से गिरा- US Army Apache Helicopter Crash Ho Gaya


होमदुनियाअमेरिका

अमेरिकी में अपाचे हेलीकॉप्टर क्रैश, ट्रंप की सेना का ‘बाहुबली’ धड़ाम से गिरा

Last Updated:

US Army News: अमेरिका के टेक्सास में फोर्ट हुड के पास ऑपरेशन के दौरान यूएस आर्मी का AH-64 Apache हेलिकॉप्टर खेत में क्रैश हो गया. हादसे में हेलिकॉप्टर पर सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई. दुर्घटना के बाद खेत में आग भड़क उठी, जिसके चलते आसपास के कई घरों को खाली कराया गया.

Top Deals Inside

अमेरिकी में अपाचे हेलीकॉप्टर क्रैश, ट्रंप की सेना का 'बाहुबली' धड़ाम से गिराZoom

अपाचे हेलीकॉप्टर क्रैश होने से दो पायलट की मौत.

US Army Apache Helicopter Crash: टेक्सास में US Army का AH-64 Apache हेलिकॉप्टर खेत में क्रैश हो गया और देखते ही देखते पूरा इलाका आग की चपेट में आ गया. हादसा केंद्रीय टेक्सास में Fort Hood के पास ऑपरेशन के दौरान हुआ. हेलिकॉप्टर में सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई. दुर्घटना इतनी जोरदार थी कि मौके पर मलबा खेत में बिखर गया और आसपास के इलाके में आग फैल गई. हालात बिगड़ते देख पास के कई घरों को खाली कराया गया. बेल काउंटी शेरिफ्स ऑफिस के प्रवक्ता क्लिफ कोलमैन ने पुष्टि की कि हेलिकॉप्टर में सवार दोनों लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि, अभी तक दोनों पायलटों की पहचान जारी नहीं की गई है.

कैसे हुआ हादसा?

हादसे की असली वजह फिलहाल सामने नहीं आई है. क्लिफ कोलमैन के मुताबिक Fort Hood की क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिवीजन इस मामले की जांच की अगुवाई कर रही है. अधिकारियों ने बताया कि हेलिकॉप्टर नीचे गिरने के दौरान किसी घर या दूसरी इमारत से नहीं टकराया. लेकिन खेत में गिरते ही वहां आग भड़क उठी. आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचे और काफी देर तक आसपास के इलाके में उठती लपटों को काबू करने में जुटे रहे. मौके से सामने आए वीडियो में खेत में बिखरा हेलिकॉप्टर का मलबा और आग से झुलसी जमीन दिखाई दी. दमकलकर्मी घटनास्थल पर बची हुई आग को बुझाने में लगे नजर आए.

बेल काउंटी शेरिफ्स ऑफिस के प्रवक्ता क्लिफ कोलमैन ने हादसे की भयावहता बताते हुए कहा, ‘आप देखकर ही समझ सकते थे कि यह कितना जोरदार हादसा था.’ फोर्ट हुड के कार्यवाहक कमांडिंग जनरल ब्रिगेडियर जनरल एथन डिवेन ने हादसे के बाद कहा, ‘हमारी तत्काल प्राथमिकता घटनास्थल को सुरक्षित करना और शुरुआती प्रतिक्रिया प्रयासों में मदद करना है. जब तक हमें आगे की जानकारी नहीं मिलती, हमारी संवेदनाएं चालक दल और उनके परिवारों के साथ हैं.’ टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने भी दोनों पायलटों की मौत पर संवेदना जताई. उन्होंने कहा कि देश की सेवा करने वाले लोगों के प्रति पूरा राज्य कर्जदार है.

अपाचे हेलीकॉप्टर क्या है?

AH-64 अपाचे अमेरिकी सेना का ट्विन इंजन अटैक हेलीकॉप्टर है. इसे मुख्य तौर पर दुश्मन के जमीनी ठिकानों पर हमला करने और क्लोज एयर सपोर्ट देने के लिए डिजाइन किया गया है. खास तौर पर बख्तरबंद वाहनों जैसे जमीनी लक्ष्यों के खिलाफ इसका इस्तेमाल किया जाता है. अपाचे रॉकेट और मिसाइल ले जाने में सक्षम है और इसमें 30mm ऑटोमैटिक कैनन भी लगा होता है. सेना ने इस हेलिकॉप्टर का दुनिया भर के युद्ध अभियानों में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया है.

हादसे के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि ऑपरेशन के दौरान अपाचे आखिर क्यों खेत में आ गिरा. फिलहाल अधिकारियों ने क्रैश की वजह को लेकर कोई निष्कर्ष नहीं दिया है. जांच आगे बढ़ने के साथ हादसे की परिस्थितियों और दोनों पायलटों की पहचान से जुड़ी और जानकारी सामने आने की उम्मीद है.

About the Author

authorimg

Yogendra Mishra

Yogendra Mishra holds a degree in Journalism from the University of Allahabad. He has been actively associated with the media industry since 2017 and brings extensive experience across various domains of journa…

और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img