Last Updated:
अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी की घटनाओं ने लोगों को दहला दिया है. पोर्टलैंड में फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए. वहीं इडाहो के ट्विन फॉल्स में एक रेस्टोरेंट के अंदर गोलीबारी हुई, जिसमें कम से कम तीन लोगों की जान चली गई. दोनों मामलों में पुलिस जांच में जुटी है.
पोर्टलैंड फायरिंग से मची दहशत
America mass shooting: अमेरिका के पोर्टलैंड से रविवार को गोलीबारी की खबर सामने आई है. इस घटना की जानकारी, सरकार ने प्रेस रिलीज के जरिए दिया. प्रेस रिलीज के मुताबिक इस घटना नें 1 की मौत हो गई, जबकि 5 घायल हो गए. चलिए आप को पूरे घटना के बारे में बताते हैं…
न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, पोर्टलैंड में सुबह 3:33 बजे,भारतीय समय (IST) के अनुसार दोपहर 4:03 बजे, पुलिस को नॉर्थईस्ट अल्बर्टा स्ट्रीट के 5800 ब्लॉक में गोलीबारी की सूचना मिली. जब पुलिस वहां पहुंची तो 2 लोग उन्हें घायल मिले. जिन्हें एम्बुलेंस से हॉस्पिटल ले जाया गया. थोड़ी देर बाद पुलिस को यह भी पता चला कि 5 लोग और घायल हुए थे जिन्हें पहले की हॉस्पिटल भेज दिया गया था.
एक की मौत, आरोपी फरार
रिलीज के मुताबिक, गोलीबारी में घायल एक व्यक्ति की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. वहीं, पांच अन्य घायल लोगों का इलाज चल रहा है. राहत की बात यह है कि उनकी चोटें ज्यादा गंभीर नहीं हैं. घायलों में एक किशोर भी शामिल है.
गोलीबारी के बाद आरोपी फरार है. अब तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. पोर्टलैंड पुलिस होमिसाइड यूनिट के जासूस उन सभी लोगों से अपील कर रहे हैं जिनके पास इस मामले की जानकारी है और जिन्होंने अभी तक पुलिस से बात नहीं की है; वे ऑनलाइन जानकारी साझा करें.
इडाहो के रेस्टोरेंट में फायरिंग
अमेरिका के इडाहो राज्य के ट्विन फॉल्स शहर से गोलीबारी की बड़ी घटना सामने आई है. यहां एक इन-एन-आउट रेस्टोरेंट के अंदर अचानक फायरिंग शुरू हो गई. स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, इस हमले में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं, दो अन्य लोग घायल हुए हैं.
रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय समय के हिसाब से दोपहर 2:30 बजे से पहले रेस्टोरेंट के अंदर गोलियां चलनी शुरू हुईं. यह जानकारी CBS News ने ट्विन फॉल्स शहर के पब्लिक इंफॉर्मेशन कोऑर्डिनेटर जोशुआ पामर के हवाले से दी है. फिलहाल, गोलीबारी की वजह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना से जुड़ी अन्य जानकारी का इंतजार है.
पुलिस ने जारी किया अलर्ट
इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि पुलिस अमेरिका के इडाहो राज्य के ट्विन फॉल्स शहर में इन-एन-आउट बर्गर रेस्टोरेंट के पास हुई गोलीबारी की घटना पर कार्रवाई कर रही है. न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, ट्विन फॉल्स पुलिस विभाग ने पब्लिक सेफ्टी अलर्ट जारी किया है.
पुलिस ने कहा कि अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और पूरे इलाके में अभियान चला रहे हैं. लोगों से अपील की गई है कि वे घटनास्थल से दूर रहें. इससे पुलिस और राहत टीम सुरक्षित तरीके से अपना काम कर सकेगी.
About the Author
Harshita Patel is working with News18 Hindi (hindi.news18.com) Central Desk since 2025. She has a good understanding of national, international, and local news, along with current affairs, gold rates, and resea…
और पढ़ें




