A-10 वार्थोग: एक मिनट में 3900 राउंड फायरिंग, 11 मिसाइलों का दम, ये विमान नहीं उड़ती तोप है; थर-थर कांपते हैं दुश्मन


नई दिल्‍ली. कल्पना कीजिए एक ऐसी जंग की जहां चारों तरफ से आग बरस रही हो. आसमान में उड़ता एक विमान दुश्मन की मिसाइल का शिकार हो जाता है. उसका एक इंजन पूरी तरह तबाह, पूंछ का एक हिस्सा गायब और आधा पंख कटा हुआ. किसी भी दूसरे विमान के लिए यह मौत का फरमान होता. लेकिन यह आम विमान नहीं, A-10 वार्थोग है. आसमान में चलता-फिरता ‘अजेय टैंक’.  अमेरिकी वायु सेना का सबसे भरोसेमंद और दुश्मनों के लिए काल माना जाने वाले A-10C Thunderbolt II को प्यार से वार्थोग या हॉग भी कहा जाता है. स्‍ट्रेट ऑफ हार्मुज में ईरान की स्‍पीड बोर्ट को ठिकाने लगाने की इसकी खासियत को देखते हुए  अमेरिकी सेना ने इसकी रिटायरमेंट को अब 2030 तक के लिए टाल दिया है. पहले इसे 2026 तक रिटायर करने की योजना थी.

A-10 वार्थोग: मुख्य विशेषताएं और क्षमता
यह विमान केवल एक हवाई जहाज नहीं बल्कि एक उड़ती हुई तोप है. इसे खास तौर पर जमीनी सेना को ‘क्लोज एयर सपोर्ट’ (CAS) देने और दुश्मन के टैंकों को तबाह करने के लिए बनाया गया है.

· उड़ता हुआ किला: इसका कॉकपिट 1.5 इंच मोटे टाइटेनियम कवच से घिरा है जो इसे विमान भेदी गोलाबारी से बचाता है.

· लो और स्लो: यह बहुत कम ऊंचाई पर और कम गति (करीब 560 किमी/घंटा) पर उड़कर सटीक निशाना लगाने में माहिर है.

· अजीब बनावट: इसके इंजन पूंछ के ऊपर लगे हैं ताकि जमीन से छोड़ी गई हीट-सीकिंग मिसाइलें इसे आसानी से निशाना न बना सकें.

A-10 वार्थोग (Thunderbolt II) की मुख्य क्षमताएं

विशेषता (Feature) विवरण (Description)
मुख्य हथियार 30mm GAU-8/A एवेन्जर गैटलिंग गन
फायरिंग रेट 3,900 राउंड प्रति मिनट
पेलोड क्षमता लगभग 7,260 किलोग्राम (16,000 पाउंड)
हथियार स्टेशन 11 हार्डपॉइंट्स (मिसाइल, बम, रॉकेट के लिए)
सुरक्षा कवच 1.5 इंच मोटा टाइटेनियम ‘बाथटब’ (कॉकपिट)
कॉम्बैट रेंज लगभग 400 – 460 किलोमीटर
अधिकतम गति 706 किमी/घंटा (Mach 0.56)
इंजन 2 × GE TF34-GE-100 टर्बोफैन

क्यों टली A-10 वार्थोग की विदाई?
अमेरिकी वायु सेना इसे चीन जैसे आधुनिक दुश्मनों के खिलाफ अनुपयुक्त मानकर रिटायर करना चाहती थी लेकिन हालिया घटनाओं ने इसकी जरूरत दोबारा साबित कर दी:

1. ईरान के खिलाफ एक्शन: मार्च 2026 में होर्मुज में ईरानी स्पीडबोट्स को खदेड़ने के लिए इसकी 30mm तोप का इस्तेमाल किया गया.

2. रेस्क्यू मिशन: 3 अप्रैल को एक गिरे हुए F-15E पायलट को बचाने के दौरान A-10 ने दुश्मन को इतनी भीषण गोलाबारी में उलझाए रखा कि बचाव हेलीकॉप्टर सुरक्षित निकल सके.

3. मनोवैज्ञानिक डर: इसकी गैटलिंग गन की आवाज (BRRRT…) दुश्मन के हौसले पस्त करने के लिए काफी है.

सवाल-जवाब
A-10 वार्थोग की सबसे बड़ी ताकत क्या है?

इसकी 30mm GAU-8/A गैटलिंग गन. यह तोप इतनी शक्तिशाली है कि इसके गोले दुश्मन के भारी से भारी टैंक के कवच को कागज की तरह चीर सकते हैं. दिलचस्प बात यह है कि पूरा विमान इसी तोप के चारों ओर डिजाइन किया गया है.

क्या यह आधुनिक युद्ध (जैसे चीन के खिलाफ) के लिए तैयार है?

वायु सेना के अनुसार, अत्यधिक आधुनिक एयर डिफेंस वाले क्षेत्रों (जैसे प्रशांत महासागर) में यह संघर्ष कर सकता है. लेकिन कम तीव्रता वाले युद्ध और जमीनी सैनिकों की सुरक्षा के लिए आज भी इसके पास कोई विकल्प नहीं है.

अगर एक इंजन फेल हो जाए, तो क्या यह उड़ सकता है?

हां, इसे इस तरह बनाया गया है कि यह एक इंजन, एक पूंछ और आधे पंख के कटे होने के बावजूद सुरक्षित लैंड कर सकता है. यही इसे दुनिया का सबसे टिकाऊ विमान बनाता है.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img