ऐपल का पहला फोल्डेबल आईफोन जल्द मारेगा एंट्री, सितंबर में लॉन्च की तैयारी! कितनी हो सकती है कीमत?


ऐपल कंपनी अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन ( iPhone Fold) इस साल सितंबर 2026 में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. लेकिन ब्लूमबर्ग के रिपोर्ट के अनुसार, मार्क गुरमन ने जानकारी दी है कि यह फोन iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ शिप नहीं होगा. इसे ग्राहकों तक पहुंचने में थोड़ी देरी हो सकती है, यानी अक्टूबर या उसके बाद उपलब्ध हो सकता है.

मार्क गुरमन ने एक लाइव Q&A सेशन में यह जानकारी दी. उन्होंने कहा, “फोल्डेबल फोन बनाना बहुत मुश्किल है. इसका डिस्प्ले टेक्नोलॉजी आज बाजार में सबसे जटिल डिस्प्ले टेक्नोलॉजी में से एक है. इसलिए इसमें कोई शक नहीं कि यह Pro फोनों से थोड़ा बाद में आएगा. जब भी एपल कोई बड़ा नया डिजाइन लाती है, खासकर जो काफी कॉम्प्लेक्स हो, जैसे 10 साल पहले iPhone X आया था, तो उसमें थोड़ी देरी हो जाती है.”

iPhone 18 सीरीज का प्लान

ऐपल इस साल iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को सितंबर में लॉन्च करेगी. उसके साथ ही फोल्डेबल iPhone Fold को भी अनवील किया जा सकता है. लेकिन सामान्य iPhone 18, iPhone 18 Air और iPhone 18e जैसे मॉडल्स को अगले साल वसंत (स्प्रिंग) में लॉन्च किया जा सकता है. ऐपल भविष्य में iPhone लॉन्च को दो हिस्सों में बांटने की योजना बना रही है. Fmcsx Pro सीरीज फॉल को सितंबर में और बाकी मॉडल्स अगले साल स्प्रिंग में लॉन्च करने की तैयारी है.

iPhone Fold के बारे में खास डिटेल्स

  • यह बुक स्टाइल फोल्डेबल फोन होगा.
  • फोन के अंदर की स्क्रीन 7.8 इंच की और बाहर की स्क्रीन 5.5 इंच की हो सकती है.
  • ड्यूल रियर और फ्रंट कैमरा दिए जा सकते हैं.
  • पावर बटन में Touch ID सेंसर हो सकता है.
  • इसमें 2nm A20 Pro चिप और एपल का C2 मॉडेम लग सकता है.
  • यह सैमसंग गैलेक्सी Z Fold 7 और गूगल पिक्सल 10 Pro Fold जैसे कॉम्पिटिटर्स से अलग दिखेगा.

कीमत की बात करें तो चीन में 256GB वेरिएंट की अनुमानित कीमत CNY 15,999 (लगभग 2,14,400 रुपये) और अमेरिका में 1,999 डॉलर (लगभग 1,84,700 रुपये) हो सकती है. कुछ रिपोर्ट्स में इसे 2,000 डॉलर से ज्यादा महंगा बताया गया है.

क्यों हो रही है लॉन्च में देरी?

फोल्डेबल फोन की डिस्प्ले टेक्नोलॉजी बहुत मुश्किल होती है. प्रोडक्शन में चुनौतियां आ रही हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि ऐसे नए और कॉम्प्लेक्स फॉर्म फैक्टर में हमेशा थोड़ी देरी होती है. इसलिए iPhone 18 Pro सीरीज सितंबर में शिप हो जाएगी, लेकिन फोल्डेबल मॉडल थोड़ा बाद में ग्राहकों तक पहुंचेगा. कुछ रिपोर्ट्स में दिसंबर तक शिपमेंट की भी बात कही गई है.
ऐपल ने अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की है. ये सब ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन और अन्य एनालिस्ट्स की रिपोर्ट्स पर आधारित हैं. ऐपल फोल्डेबल फोन को लेकर काफी सतर्क है ताकि क्वालिटी बेस्ट रहे.

अगर आप फोल्डेबल आईफोन का इंतजार कर रहे हैं तो सितंबर में लॉन्च इवेंट देख सकते हैं, लेकिन खरीदने के लिए कुछ हफ्ते या महीने इंतजार करना पड़ सकता है. कीमत काफी अधिक रहने की उम्मीद है. ऐपल का यह कदम फोल्डेबल मार्केट में मजबूत एंट्री होगा. फिलहाल सैमसंग और गूगल इस सेगमेंट में आगे हैं, लेकिन ऐपल की क्वालिटी और इकोसिस्टम इसे अलग बना सकती है.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img