US Michigan Synagogue Attack: Michigan Mein Synagogue Par Hamla | US Latest News Hindi- ईरान जंग के बीच दहला अमेरिका


Last Updated:

अमेरिका के मिशिगन राज्य के डेट्रॉइट में एक बंदूकधारी ने यहूदी प्रार्थना स्थल टेंपल इजराइल सिनेगॉग में कार से टक्कर मार दी. टक्कर के बाद वाहन में आग लग गई. सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हमलावर को मार गिराया. घटना में कोई श्रद्धालु हताहत नहीं हुआ, हालांकि एक सुरक्षा अधिकारी घायल हो गया.

Zoom

सिनेगॉग में हमले के बाद निकलता धुआं.

वाशिंगटन: अमेरिका के मिशिगन राज्य में यहूदी समुदाय को निशाना बनाकर किए गए एक बड़े हमले को नाकाम कर दिया गया. डेट्रॉइट के पास वेस्ट ब्लूमफील्ड इलाके में स्थित टेंपल इजराइल सिनेगॉग (यहूदी धर्म का प्रार्थनास्थल) में गुरुवार दोपहर एक व्यक्ति ने ट्रक घुसा दिया. घटना के बाद हमलावर को मार गिराया गया. अमेरिकी एजेंसियों ने इसे यहूदी समुदाय के खिलाफ टारगेटेड हिंसक हमला बताया है. CBS न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (DHS) के मुताबिक संदिग्ध की पहचान ऐमन मोहम्मद गजाली के रूप में हुई है. वह लेबनान में जन्मा अमेरिकी नागरिक था. अधिकारियों के अनुसार वह मई 2011 में अमेरिका आया था और 2016 में उसे अमेरिकी नागरिकता मिल गई थी. यह हमला अमेरिका-इजरायल और ईरान के युद्ध के बीच हुआ है, जिसने चिंता बढ़ा दी है.

सिनेगॉग में हमले को कैसे दिया अंजाम?

पुलिस के अनुसार यह घटना गुरुवार दोपहर करीब 1:35 बजे हुई. ओकलैंड काउंटी के शेरिफ माइक बौचार्ड ने बताया कि हमलावर ने ट्रक को सीधे सिनेगॉग की इमारत के दरवाजे से अंदर घुसा दिया और एक गलियारे तक पहुंच गया. इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई की. कानून प्रवर्तन अधिकारियों के मुताबिक हमलावर वाहन से बाहर निकलकर राइफल के साथ सामने आया था, जिसके बाद सुरक्षा टीम ने उसे घेर लिया. हालांकि शेरिफ बौचार्ड ने कहा कि संदिग्ध वाहन के अंदर मृत पाया गया और यह स्पष्ट नहीं है कि उसकी मौत सुरक्षा कर्मियों की गोली से हुई या किसी अन्य कारण से. उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी घटनाओं में कभी-कभी हमलावर खुद भी जान दे देते हैं, इसलिए जांच जारी है.

गाड़ी में मिले खतरनाक विस्फोटक

जांच के दौरान एक और चौंकाने वाली बात सामने आई. कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने बताया कि ट्रक में मोर्टार जैसे विस्फोटक भी मौजूद थे. जब वाहन इमारत से टकराया तो उसमें आग लग गई. फिलहाल जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि आग किस वजह से लगी. इस हमले में सिनेगॉग के अंदर मौजूद किसी श्रद्धालु या कर्मचारी को नुकसान नहीं पहुंचा. लेकिन जब ट्रक इमारत से टकराया तो एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी वाहन की चपेट में आ गया और घायल हो गया. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

अमेरिका-इजरायल ने क्या कहा?

घटना के बाद राहत और सुरक्षा अभियान बड़े स्तर पर चलाया गया. धुएं के कारण करीब 30 पुलिसकर्मियों को सांस लेने में दिक्कत हुई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. पुलिस ने करीब दो घंटे बाद इलाके को सुरक्षित घोषित कर दिया और बताया कि समुदाय के लिए अब कोई सक्रिय खतरा नहीं है. पूरे मामले की जांच फिलहाल FBI कर रही है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी घटना पर दुख जताया. उन्होंने कहा कि मिशिगन के यहूदी समुदाय और डेट्रॉइट क्षेत्र के लोगों के साथ अमेरिका खड़ा है. उन्होंने इस हमले को बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि प्रशासन इसकी तह तक जाएगा. इजरायल के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग ने भी सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा कि दुनिया भर में यहूदी संस्थानों पर हो रहे हमलों की श्रृंखला के बीच यह एक गंभीर घटना है.

About the Author

authorimg

Yogendra Mishra

योगेंद्र मिश्र ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है. 2017 से वह मीडिया में जुड़े हुए हैं. न्यूज नेशन, टीवी 9 भारतवर्ष और नवभारत टाइम्स में अपनी सेवाएं देने के बाद अब News18 हिंदी के इंटरने…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img