कोलंबियाः सेना का विमान क्रैश, 66 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा जवान थे सवार


स्थानीय प्रशासन के सचिव कारलोस ने बताया कि घायल सैनिकों को सुरक्षित निकालने की कोशिश की जा रही है। शुरुआती जानकारी में पहले 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई थी, लेकिन बाद में आंकड़ा बढ़कर 66 हो गया।

फोटो: सोशल मीडिया

i

user

कोलंबिया में एक बड़ा सैन्य विमान हादसा हुआ है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार करीब 125 सैनिकों को लेकर उड़ान भर रहा C-130 Hercules विमान पोर्टो लेगुइजामो के पास टेकऑफ के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में अब तक 66 जवानों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 48 सैनिक घायल बताए जा रहे हैं। इनमें कई की हालत गंभीर है, इसलिए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।

स्थानीय प्रशासन के सचिव कारलोस ने बताया कि घायल सैनिकों को सुरक्षित निकालने की कोशिश की जा रही है। शुरुआती जानकारी में पहले 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई थी, लेकिन बाद में आंकड़ा बढ़कर 66 हो गया। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक विमान देश के दक्षिणी अमेज़न क्षेत्र के अंदरूनी हिस्से में गिरा और इसमें 100 से अधिक लोग सवार थे।

स्थानीय मीडिया की तस्वीरों में दुर्घटनास्थल से धुआं उठता दिखाई दिया, जबकि सेना के कई वाहन और बचाव दल मौके पर पहुंचते नजर आए। अधिकारियों का कहना है कि हादसे की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। विमान पेरू सीमा के पास अभियान क्षेत्र की ओर जा रहा था। इस घटना पर विमान निर्माता कंपनी लॉकहीड मार्टिन की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

हादसे की जानकारी मिलते ही गुस्तावो पेट्रो ने गहरा दुख व्यक्त किया और सेना के आधुनिकीकरण में देरी पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और सुरक्षा व्यवस्था में सुधार अब टाला नहीं जाएगा।

बताया जाता है कि यह विमान 1950 के दशक की डिजाइन पर आधारित है और कोलंबिया ने इसे 1960 के दशक में खरीदा था, जिसे बाद में अमेरिकी सहयोग से उन्नत किया गया। हाल ही में बोलिविया के पास भी इसी प्रकार की दुर्घटना हुई थी, जिसमें 20 से अधिक लोगों की मौत और करीब 30 लोग घायल हुए थे।




Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img