सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली, जिससे सोने का दाम 1.37 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का दाम 2.13 लाख रुपए प्रति किलो से नीचे फिसल गया है।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के 2 अप्रैल 2026 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 7,619 रुपए या 5.27 प्रतिशत घटकर 1,36,873 रुपए हो गई है।
अब तक के कारोबार में सोने ने 1,36,403 रुपए का न्यूनतम स्तर और 1,40,158 रुपए का उच्चतम स्तर छूआ।





