यूएस की बड़ी एयरलाइन कंपनी ‘यूनाइटेड एयरलाइंस’ ने ऐसी आशंका जताई है। कंपनी के सीईओ स्कॉट किर्बी ने शुक्रवार को स्टाफ मेमो में बताया कि हालात तेजी से बदल रहे हैं, इसलिए पहले से तैयारी करना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि पिछले सिर्फ 3 हफ्तों में जेट फ्यूल की कीमत दोगुनी से भी ज्यादा हो गई है। अगर यही हालात बने रहे, तो कंपनी को हर साल करीब 11 अरब डॉलर ज्यादा खर्च करना पड़ सकते हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत पहले करीब 70 डॉलर प्रति बैरल थी, लेकिन अब यह बढ़कर लगभग 119.50 डॉलर तक पहुंच गई है।





