Last Updated:
West Bengal Assembly Election Live Updates: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. इस बीच निर्वाचन आयोग ने एक बार फिर 5 बड़े पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया है. उधर हावड़ा जिले की बाली विधानसभा क्षेत्र से टीएमसी उम्मीदवार कैलाश मिश्रा को चुनाव प्रचार के पहले दिन ही जनता के गुस्सा का सामना पड़ गया.
भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ेंगी ममता बनर्जी (Photo : PTI)
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. इस बीच निर्वाचन आयोग ने एक बार फिर बड़े पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है. आयोग ने राज्य पुलिस में ताजा फेरबदल करते हुए डीआईजी (DIG) रैंक के पांच वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है. आयोग की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक, यह फैसला चुनावी तैयारियों की समीक्षा के बाद लिया गया है, ताकि मतदान प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई जा सके.
पढ़ते रहें अपडेट-
पश्चिम बंगाल के मंत्री और बालीगंज से टीएमसी उम्मीदवार सोभनदेब चट्टोपाध्याय ने चुनाव अभियान शुरू किया
पश्चिम बंगाल के वर्तमान राज्य मंत्री और बालीगंज से टीएमसी उम्मीदवार शोभनदेब चट्टोपाध्याय ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है. शोभनदेब चट्टोपाध्याय ने कहा, ‘मैं पार्टी के निर्देशों का पालन करता हूं. पार्टी ने मुझे अलग-अलग निर्वाचन क्षेत्रों से टिकट दिए हैं. मैंने उन सभी से चुनाव लड़ा है. मैं यहां और भाबनीपुर में काम करूंगा. भाबनीपुर में ममता बनर्जी को कोई चुनौती नहीं दे सकता.
चीफ इलेक्शन कमिश्नर और स्पेशल इलेक्शन ऑब्जर्वर ने तैयारियों का लिया जाएजा
पश्चिम बंगाल के चीफ इलेक्शन कमिश्नर और स्पेशल इलेक्शन ऑब्जर्वर ने सीनियर अधिकारियों के साथ बैठ की. इस दौरान उन्होंने पुलिस ऑब्जर्वर के अपने ऑफिस में आने वाले पश्चिम बंगाल चुनावों की चुनावी तैयारियों के लेकर अहम बातचीत की. इस दौरान DG और IG, CP, ADG और IG भी मौजूद रहे. यहां देखिए वीडियो-
#WATCH | Chief Election Commissioner of West Bengal, along with the Special Election Observer, Police observer, conducts a review meeting with DG & IG, CP, ADG and IG on poll preparedness of the upcoming West Bengal elections, today at the CEO Office. pic.twitter.com/McXAbGpTAw





