सोने-चांदी में लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट, क्या खरीदारी का आ गया सही मौका?


चांदी की कीमत में फिर बड़ी गिरावट

चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला लगातार दूसरे कारोबारी दिन भी जारी रहा। MCX पर 4 दिसंबर की एक्सपायरी वाली चांदी बुधवार को पिछले कारोबारी सत्र के बंद भाव 1,45,438 रुपये प्रति किलो से फिसलकर 1,41,856 रुपये पर आ गई। इस तरह कारोबार शुरू होते ही एक किलो चांदी 3,582 रुपये सस्ती हो गई।

इससे पहले मंगलवार को शाम के कारोबार में भी चांदी में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। सोमवार को इसका भाव 1,54,217 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ था, जो मंगलवार शाम को गिरकर 1,45,438 रुपये रह गया। यानी मंगलवार को ही चांदी 8,779 रुपये टूट गई थी। दोनों कारोबारी सत्रों की गिरावट को जोड़ें तो चांदी 12,361 रुपये प्रति किलो सस्ती हो चुकी है।

चांदी की कीमतों में आई इस गिरावट को उसके रिकॉर्ड भाव से तुलना करके देखें तो अंतर और भी बड़ा नजर आता है। जनवरी 2026 में चांदी ने पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलो का स्तर पार किया था और 4,20,048 रुपये का लाइफटाइम हाई बनाया था। बुधवार के भाव 1,41,856 रुपये से तुलना करें तो चांदी अपने रिकॉर्ड स्तर से 2,78,192 रुपये सस्ती हो चुकी है।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img