कांग्रेस ने बीजेपी और शिरोमणी अकाली दल के गठबंधन पर सवाल उठाया
कांग्रेस नेताओं ने इस गठबंधन को राज्य की जनता के साथ विश्वासघात बताया
कांग्रेस नेताओं ने कहा- इस गठबंधन को पंजाब के किसानों को जवाब देना होगा
पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मंगलवार को बीजेपी और शिरोमणी अकाली दल के बीच गठबंधन पर कांग्रेस नेताओं ने सवाल उठाया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इस गठबंधन को पंजाब के किसानों को जवाब देना होगा कि आखिर क्यों दोनों दल साथ आए।
दोनों को पंजाब के किसानों को जवाब देना होगा
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि पंजाब में अकाली-बीजेपी गठबंधन तब टूटा था, जब केंद्र सरकार कृषि कानून लेकर आई थी। इसके बाद पंजाब में किसानों का एक बड़ा आंदोलन हुआ। कोविड के बावजूद पंजाब के लाखों किसान दिल्ली की सीमाओं पर आकर बैठ गए और आखिरकार उन काले कानूनों को वापस लेना पड़ा। इसलिए, अब जो बीजेपी और अकाली दल साथ आई है तो इनसे सवाल तो बनता ही है कि ऐसा क्या बदल गया है कि सत्ता के लालच में आप दोनों फिर से एक साथ आ गए हैं? इसलिए अकाली दल और बीजेपी के नेतृत्व को इस गठबंधन के बारे में किसी राजनीतिक दल को नहीं, बल्कि पंजाब के किसानों को जवाब देना होगा।




