आपके नाम का SIM कोई और तो नहीं चला रहा, करें चेक, वरना जुर्माना ऐसा जो घर बिकवा दे


अगर आपने भी अपने नाम पर सिम निकालकर किसी दोस्त, दूर के रिश्तेदार या किसी अनजान व्यक्ति को दे रखा है, या फिर सिम खरीदते वक्त अपनी आईडी देकर भूल गए हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है. दूरसंचार विभाग (DoT) ने एक बहुत ही सख्त चेतावनी जारी की है. अगर आपके नाम वाले सिम से कोई भी गलत काम होता है, तो कानून का ऐसा डंडा चलेगा कि अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाएंगे.

DoT ने 21 सितंबर को जारी अपनी एडवाइजरी में साफ कर दिया है कि अगर कोई फर्जी तरीके से सिम लेता है, टेलीकॉम पहचान के साथ छेड़छाड़ करता है या फिर मोबाइल के IMEI नंबर को बदलता है, तो अब खैर नहीं. नए टेलीकॉम एक्‍ट के तहत ऐसे मामलों में ₹50 लाख तक का भारी-भरकम जुर्माना और 3 साल तक की जेल हो सकती है.

अपने नाम का स‍िम क‍िसी को ना दें

CNBC की खबर के मुताबिक- ड‍िपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्‍युन‍िकेशन ने चेताया है क‍ि अपने नाम पर लिया गया सिम किसी दूसरे को इस्तेमाल करने के लिए कतई न दें. क्योंकि अगर उस सिम से कोई साइबर क्राइम या गैरकानूनी काम हुआ, तो पुलिस सबसे पहले उसे नहीं खोजेगी जो सिम चला रहा है, बल्कि वो सीधे आपके दरवाजे पर आएगी क्योंकि सिम आपके नाम पर है.

छत्तीसगढ़ का ‘सिम कांड’ बना वजह

दरअसल, ये सख्ती हाल ही में सामने आए एक बड़े साइबर फ्रॉड के बाद की गई है. हुआ यूं कि छत्तीसगढ़ में एक सिम बेचने वाले दुकानदार ने ग्राहकों के साथ बड़ा खेल कर दिया. लोग उसके पास सिम लेने जाते, वो उनका पहचान पत्र (ID) लेता और ग्राहकों को भनक लगे बिना, उसी आईडी पर धड़ाधड़ 25 और मोबाइल कनेक्शन एक्टिवेट कर दिए.

जब DoT के डिजिटल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म ने इस फर्जीवाड़े को पकड़ा, तो तुरंत एक्शन लिया गया. टेलीकॉम कंपनियों के साथ मिलकर उस चालाक एजेंट को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया. उन सभी 25 नंबरों की जांच की गई और फर्जी पाए जाने पर उन्हें हमेशा के लिए बंद कर दिया गया.

घर बैठे ऐसे चेक करें अपने नाम के सिम

अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि आपको कैसे पता चलेगा कि आपकी आईडी पर कोई और तो मजे नहीं ले रहा? इसका तरीका सरकार ने बहुत आसान कर दिया है:

संचार साथी (Sanchar Saathi) पोर्टल का करें इस्तेमाल: सरकार के ‘संचार साथी’ पोर्टल (sancharsaathi.gov.in) पर जाएं. वहां अपना मोबाइल नंबर डालकर लॉग-इन करें. इसके बाद आपके सामने उन सभी नंबरों की लिस्ट आ जाएगी जो आपके नाम (ID) पर चल रहे हैं.

फर्जी नंबर को तुरंत करें ब्लॉक: अगर लिस्ट में आपको कोई भी ऐसा नंबर दिखे जिसे आपने नहीं लिया है या आप उसे नहीं पहचानते, तो बिना देरी किए वहीं से उसे ब्लॉक करने की रिक्वेस्ट डाल दें.

फोन का IMEI भी करें चेक: इसी पोर्टल पर Check Genuineness of Your Mobile Handset’ नाम की सुविधा भी है. इससे आप अपने फोन का IMEI नंबर डालकर चेक कर सकते हैं कि आपका मोबाइल असली है या नहीं (इससे ब्रांड, मॉडल और कंपनी की जानकारी मिल जाती है.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img