Last Updated:
Ranchi Sikidri Valley Picnic Spot: झारखंड की राजधानी रांची से 25 किलोमीटर दूर सिकद्रि घाटी स्थित है. यहां पहाड़ों के बीच एक पतला वॉटर कैनल है, जिसका पानी मिनरल वाटर जैसा शुद्ध है और लोग इसे पीते भी हैं. आइये जानते हैं इस स्पॉट के बारे में.
झारखंड की राजधानी रांची से 25 किलोमीटर की दूरी पर सिकद्रि घाटी स्थित है. इस घाटी की खास बात यह है कि यहां पर पहाड़ है और पहाड़ों के बीचों बीच पतला सा वॉटर कैनल है, जो कि करीबन 2 किलोमीटर लंबा है और वहां से पानी इतना फ्रेश आता है कि जैसे कि मिनरल वाटर का पानी फेल हो जाए. लोग इस पानी को पीते भी हैं.
यहां पर कपड़ा धोना और नहाना माना है, लेकिन इसकी खूबसूरती देखते बनती है. यहां का नजारा लोग स्विट्जरलैंड से कंपेयर करते हैं. लोग यहां पर पिकनिक मनाते हैं और इसी पानी का इस्तेमाल करते हैं. यह नजारा देखकर आप यहां पर मंत्र मुक्त हो जाएंगे चारों तरफ सिर्फ हरियाली दूसरा और कुछ भी नहीं दिखाई देगा.
यह पतला सा वॉटर कैनल जब नीचे की तरफ आता है तो बड़ा ही खूबसूरत तरीके से छोटे-छोटे चट्टान बिछाए हुए हैं. जब पानी अपनी अलग-अलग दिशा में जाते होते हैं तो उसकी खूबसूरती भी देखते बनती है. लोग यहां पर घंटों बैठते हैं और फिर मजे से मटन और चिकन बनाकर खाते हैं. आपको यहां पर पानी का टेंशन बिल्कुल भी नहीं लेना है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
यहां पर लोग रात में नाइट कैंपिंग का भी मजा लेते हैं. क्योंकि आसपास गांव है. इसलिए डर जैसा माहौल बिल्कुल भी नहीं रहता और जंगल भी ऐसा है कि आपको डर बिल्कुल भी नहीं लगेगा. ऐसे में कैनाल के बगल में नाइट कैंपिंग करते हैं. बोन फायर जलाते हैं और गिटार में गाना बजाकर क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हैं.
यहां पर बस एक बात का ध्यान रखना है कि अगर आप रात में टेंट लगाकर रुकने का प्लान बना रहे हैं, तो कम से कम 4 से 5 लोग रहे, अकेले ना रहे. क्योंकि, रात में यह जगह काफी सुनसान हो जाती है. इसके अलावा खाने का इंतजाम आपको अपने साथ करके आना है. आप यहां पर आराम से खाना बना सकते हैं. लकड़ी से लेकर पानी यहां आसानी से मिल जाती है.
जो नजारा देखने के लिए लोग स्विट्जरलैंड और ऋषिकेश जाते हैं यकीन मानिए यहां आकर आप हर चीज भूल जाएंगे. परेशान से परेशान मन को भी यहां का नजारा एकदम सुकून से भर देता है और ऐसा लगता है मानो विचार एकदम शून्य हो चुका है. दिमाग में अब सिर्फ स्थिरता है और दिल एकदम हल्का. यही कारण है कि लोग यहां पर बिजी शेड्यूल में भी फुर्सत निकाल कर कुछ ही समय के लिए आते जरूर है.




