Travel: कम बजट में घूमना है तो माउंट आबू पहुंचें, मानसून में झरनों और बादलों के बीच दिखेगा जन्नत का नजारा


Last Updated:

Sirohi Mansoon Tourist Destination: बारिश के मौसम में अगर कम बजट में पहाड़ों और झरनों का आनंद लेना चाहते हैं तो सिरोही जिले का माउंट आबू शानदार विकल्प है. राजस्थान के इस इकलौते हिल स्टेशन में मानसून के दौरान गुजरात से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं. अहमदाबाद, पालनपुर और उत्तर गुजरात से माउंट आबू की नजदीकी इसे वीकेंड ट्रिप के लिए खास बनाती है. बारिश के बाद यहां अरावली की वादियां हरियाली से भर जाती है और पहाड़ी रास्तों पर जगह-जगह झरने बहने लगते हैं. नक्की लेक में बादलों के बीच बोटिंग और फोटोग्राफी पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र है. गुरुशिखर, सनसेट पॉइंट और टॉड रॉक जैसे व्यू पॉइंट से भी शानदार नजारे देखने को मिलते हैं. पर्यटक पहाड़ी मैगी और राजस्थानी कढ़ी-पकौड़े का स्वाद भी ले रहे हैं. वीकेंड पर बढ़ती भीड़ के कारण पहाड़ी रास्तों पर ट्रैफिक व्यवस्था भी चुनौती बन रही है.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

सिरोही: मानसून सीजन में गुजरात के लोगों के लिए कम बजट में घूमने के लिए बेस्ट लोकेशन राजस्थान का हिल स्टेशन माउंट आबू बनता जा रहा है. वीकेंड के अलावा आम दिनों में भी मानसून सीजन में पर्यटकों की अच्छी भीड़ रहती है. यहां बारिश के बाद झरनों और बादलों के बीच अरावली की वादियों के सुंदर नजारे पर्यटकों को खासा आकर्षित करते हैं. गुजरात सीमा के बिल्कुल नजदीक होने के कारण माउंट आबू में अहमदाबाद, पालनपुर और उत्तर गुजरात से हजारों पर्यटक यहां पहुंचते हैं. विकेंड्स पर ये आंकड़ा और भी ज्यादा हो जाता है.

पिछले दिनों माउंट आबू में हुई अच्छी बारिश के बाद माउंट आबू के रास्ते में कई जगहों पर झरनों के नजारे देखने को मिल रहे हैं. मानसून में यह शहर मिनी कश्मीर की तरह बन जाता है. माउंट आबू में बारिश की बात करें, तो अब तक मौसम की कुल करीब 900 बारिश हो चुकी है. जिले में सबसे ज्यादा बारिश माउंट आबू क्षेत्र में ही होती है.

कूल वेदर में बोटिंग और फोटोग्राफी का उठाते हैं लुफ्त

मानसून में गुजराती पर्यटकों के आकर्षण की मुख्य वजह रिमझिम बारिश में नक्की लेक के किनारे घूमने और फोटोग्राफी का आनंद लेने के साथ ही बादलों के बीच नक्की लेक में बोटिंग करने का लुत्फ उठाना है. इसके अलावा गुरुशिखर, सनसेट पॉइंट, हनीमून पॉइंट, शूटिंग पॉइंट और टॉड रॉक जैसे नेचुरल व्यू पॉइंट से सुंदर नजारों का लुत्फ उठाना भी पर्यटकों को काफी पसंद आ रहा है. अहमदाबाद से माउंट आबू घूमने आए कपल ने बताया कि माउंट आबू घूमने का सबसे बेस्ट समय मानसून में होता है. यहां के नजारे आपको सुकून का एहसास देते हैं. नेचर के बीच बसा ये शहर परिवार और दोस्तों के साथ घूमने के लिए बेस्ट जगह बन रहा है.

घुमावदार रास्ते भी पर्यटकों का बढ़ा देते हैं रोमांच

आबूरोड से माउंट आबू चढ़ाई वाले घुमावदार रास्ते में आपको अरावली की पहाड़ियों और यहां बहते झरने भी देखने को मिलते हैं. कई पर्यटक यहां झरनों और पहाड़ों के साथ फोटो क्लिक करने के लिए रुकते हैं. वीकेंड पर तो यहां रुकने वाले वाहनों की वजह से जाम भी लग जाता है. ऐसे में कई जगह पर माउंट आबू पुलिस ट्रैफिक व्यवस्था संभालने का काम करती है.

पहाड़ी मैगी का स्वाद मिस नहीं करते हैं पर्यटक

पर्यटक मानसून में यहां की फेमस पहाड़ी मैगी का स्वाद लेना नहीं भूलते हैं. पहाड़ों के बीच अलग-अलग तरह की मैगी की डिशेज यहां पर्यटक टेस्ट कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थानी कड़ी पकोड़ो की भी यहां काफी डिमांड होती है.

About the Author

authorimg

दीप रंजन सिंह Content Producer

दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…

और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img