220 मेगापिक्सल वाला Moto G Max 5G लॉन्च, कैमरा के अलावा और क्या स्पेशल है इसमें? जानिए


Powered by :

Last Updated:

Motorola ने अपना Moto G Max 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. इसमें 200MP कैमरा के साथ 5000 nits की ब्राइटनेस दी गई है और मिलिट्री-ग्रेड मजबूती का दावा किया गया है. जानें इसकी कीमत और बाकी फीचर्स के बारे में.

ख़बरें फटाफट

Moto G Max 5G: 200 MP कैमरा के अलावा और क्या स्पेशल है इस फोन में?Zoom

Moto G Max 5G ब्राजील में लॉन्च हुआ है, जल्दी ही बाकी देशों में भी लॉन्च हो सकता है.

स्मार्टफोन मार्केट में तहलका मचाने के लिए Motorola ने अपना नया धांसू फोन Moto G Max 5G लॉन्च कर दिया है. इस फोन की सबसे बड़ी यूएसपी इसका 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है. कंपनी इसके सॉफ्टवेयर एन्हांसमेंट के साथ 220MP तक की सुपर-डिटेलिंग देने का दावा कर रही है. लेकिन क्या इस फोन में सिर्फ कैमरा ही खास है? ऐसा बिल्कुल नहीं है. दमदार प्रोसेसर से लेकर मिलिट्री-ग्रेड मजबूती तक, इसमें बहुत कुछ स्पेशल है. चलिए आपको इस फोन के सारे फीचर्स के बारे में जानकारी देते हैं.

मोटोरोला ने अपने इस नए स्मार्टफोन को फिलहाल ब्राजील के मार्केट में उतारा है, जिसे जल्द ही अन्य देशों में Moto G87 नाम से पेश किया जा सकता है. इस फोन के फीचर्स ऐसे हैं कि यह सीधे तौर पर प्रीमियम फोन्स को टक्कर देता नजर आ रहा है. फोन की कीमत की बात करें तो इसके 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले इकलौते वेरिएंट को करीब 47,000 रुपये (BRL 2,519.10) में लॉन्च किया गया है. यह फोन ब्लू और ग्रेफाइट जैसे दो कलर्स में आता है.

कैमरा के अलावा और क्या स्पेशल?

सबसे पहले बात करते हैं इसकी स्क्रीन की, जो लाजवाब है. Moto G Max 5G में 6.8 इंच की 1.5K सुप्रीम AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है. इस स्क्रीन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 5,000 nits की पीक ब्राइटनेस है, जिसका मतलब है कि कड़कती धूप में भी आपको स्क्रीन एकदम साफ दिखाई देगी. स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i का प्रोटेक्शन दिया गया है.

इस फोन की एक और खासियत इसकी मजबूती है. फोन को IP66, IP68 और IP69 रेटिंग मिली हुई है. इसका मतलब ये हुआ कि इस पर धूल और पानी की तेज बौछारों का भी कोई असर नहीं होगा. इतना ही नहीं, इसे MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेट मिला है, जो इसे बेहद कठिन माहौल में भी टूटने-फूटने से बचाता है.

परफॉर्मेंस के मामले में भी यह फोन किसी से पीछे नहीं है. इसमें MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर दिया गया है, जो भारी से भारी गेमिंग और मल्टीटास्किंग को आसानी से संभाल सकता है. फोन में 8GB की रैम है, जिसे वर्चुअल रैम फीचर के जरिए 16GB तक बढ़ाया जा सकता है. यह फोन लेटेस्ट Android 16 पर आधारित Hello UI पर काम करता है, जो यूजर्स को बहुत ही स्मूथ और क्लीन एक्सपीरियंस देता है.

कैमरा और बैटरी लाइफ भी है दमदार

भले ही कंपनी इसके कैमरा को मुख्य फीचर के तौर पर प्रमोट कर रही हो, लेकिन इसके बाकी सेंसर्स भी कमाल के हैं. रियर में 200MP (220MP एन्हांसमेंट) मेन कैमरे के साथ OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन) का सपोर्ट है, जिससे बिना हिले शानदार तस्वीरें आती हैं. साथ ही 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी दिया गया है. सेल्फी के लिए फ्रंट में 32MP का कैमरा है, जिससे आप 2K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं. पावर के लिए फोन में 5,200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 33W टर्बोपावर चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर यह फोन 35 घंटे तक आराम से चल सकता है.

About the Author

authorimg

Malkhan Singh

मलखान सिंह पिछले 17 वर्षों से ख़बरों और कॉन्टेंट की दुनिया में हैं. प्रिंट मीडिया से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई नामी संस्थानों का नाम प्रोफाइल में जुड़ा है. लगभग 4 साल से News18Hindi के साथ काम कर रहे …और पढ़ें



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img