Iran US Mega Deal Confirmed | Trump Cancels Planned Attacks | अटैक से कुछ मिनट पहले हो गई ईरान-अमेरिका की डील, ट्रंप ने मारा यू-टर्न


Last Updated:

पश्चिम एशिया में विनाशकारी महायुद्ध और अमेरिकी बमबारी के शुरू होने से ठीक कुछ मिनट पहले एक बेहद नाटकीय उलटफेर में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर होने वाले हमलों को तुरंत रद्द कर एक ऐतिहासिक समझौते का ऐलान कर दिया है. रात के अंधेरे में अमेरिकी फाइटर जेट्स और खतरनाक मिसाइलें ईरान पर कहर ढाने के लिए पूरी तरह तैयार थीं, लेकिन ऐन वक्त पर पर्दे के पीछे हुई मैराथन बातचीत के बाद ट्रंप ने बड़ा यू-टर्न ले लिया और सोशल मीडिया पर घोषणा की कि इस व्यापक ‘महा-डील’ को अमेरिका, इजरायल, सऊदी अरब और पाकिस्तान सहित 11 से ज्यादा प्रमुख देशों और ईरान के सर्वोच्च नेतृत्व ने अपनी पूरी मंजूरी दे दी है.

Zoom

ट्रंप ने कैंसिल किए ईरान पर अटैक

वॉशिंगटन: पश्चिम एशिया में भयंकर महायुद्ध का काउंटडाउन शुरू हो चुका था, रात के अंधेरे में ईरान में तबाही मचाने के लिए अमेरिकी फाइटर जेट्स और खतरनाक हथियार बिल्कुल तैयार थे, लेकिन अटैक से कुछ मिनट पहले अचानक बाजी पलट गई. जो अमेरिका और ईरान कल तक एक-दूसरे के खून के प्यासे थे, उनके बीच ऐन वक्त पर पर्दे के पीछे एक बहुत बड़ी ‘डील’ फाइनल हो गई. इस सरप्राइज समझौते के बाद ट्रंप ने तुरंत अपना गुस्सा थूककर एक बड़ा यू-टर्न लिया. ट्रंप ने सोशल मीडिया पर महा-डील का ऐलान कर दिया है और इसके साथ ही ये भी हिंट दी कि इस बार उनकी बात सीधा ईरान के नए पावर सेंटर मोजतबा खामेनेई से हुई है.

ट्रंप ने ऐन वक्त पर रोका ईरान पर अटैक

ट्रंप ने अपने सोशल अकाउंट ट्रूथ सोशल पर लिखा ‘इस बात को ध्यान में रखते हुए कि ईरान के साथ बातचीत ईरानी नेतृत्व के सबसे ऊंचे स्तर तक पहुच गई है और उसे मंजूरी मिल गई है, संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर मैंने आज शाम ईरान के खिलाफ तय हमले और बमबारी रद्द कर दी है’.

ट्रंप ने आगे लिखा कि ‘बातचीत और आखिरी फैसले में चाहे वे मोटे तौर पर हों या विस्तार से, सभी संबंधित पक्षों ने मंजूरी दे दी है. इन पक्षों में संयुक्त राज्य अमेरिका, इजराइल, सऊदी अरब, UAE, कतर, तुर्की, पाकिस्तान, बहरीन, कुवैत, जॉर्डन, मिस्र और अन्य देश शामिल हैं. जब तक ये समझौता पूरी तरह से तय नहीं हो जाता, तब तक नौसैनिक नाकेबंदी पूरी तरह लागू रहेगी, समझौते पर हस्ताक्षर करने का समय और जगह जल्द ही बताई जाएगी’.

Iran-US के बीच हो गई महा-डील, टॉप लीडर ने किया एप्रूव

इस पूरी डील में सबसे बड़ा ट्विस्ट ये रहा कि बातचीत को सीधे ईरान के सर्वोच्च नेतृत्व, यानी वहां के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई और राष्ट्रपति के स्तर पर ले जाया गया था. अब तक ईरान इस बात पर अड़ा हुआ था कि वो किसी भी दबाव के आगे नहीं झुकेगा, लेकिन जब ट्रंप ने ‘आज ही रात’ पूरी ताकत से हमले की कसम खा ली तो तेहरान ने अचानक अमेरिका की शर्तें मान लीं.

ईरानी नेतृत्व ने बंद कमरे में अमेरिकी प्रस्तावों की शर्तों को न सिर्फ पढ़ा, बल्कि उन पर पूरी तरह से रजामंदी भी दे दी. जैसे ही ये कन्फर्मेशन व्हाइट हाउस पहुंची, ट्रंप ने तुरंत अपने कमांडर्स को फोन घुमाया और उड़ने के लिए तैयार बमवर्षक विमानों को वापस लौटने का आदेश दे दिया.

About the Author

authorimg

Utkarsha Srivastava

If world leaders are arguing, borders are shifting, or a geopolitical storm is brewing somewhere on the planet, chances are Utkarsha Srivastava is already reading and writing about it.

A digital journalist w…और पढ़ें





Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img