Flesh-eating Parasite | New World screwworm | अमेरिका में मिला मांस खाने वाला खतरनाक कीड़ा, क्या इंसानों को भी है खतरा?


होमदुनियाअमेरिका

अमेरिका में दशकों बाद लौटा मांस खाने वाला कीड़ा क्यों कराएगा अरबों का नुकसान?

Last Updated:

Flesh-eating Parasite New World screwworm: अमेरिका के टेक्सास में दशकों बाद मांस खाने वाला खतरनाक कीड़ा ‘न्यू वर्ल्ड स्क्रू-वर्म’ मिला है. यह परजीवी मुख्य रूप से गर्म खून वाले जानवरों के ताजे घावों में अंडे देता है. इसके लार्वा होस्ट का जिंदा मांस खाते हैं. यूएसडीए ने आउटब्रेक रोकने के लिए क्वारंटीन और सर्विलांस जैसे सख्त कदम उठाए हैं. इससे देश की इकोनॉमी को अरबों डॉलर का नुकसान हो सकता है. इंसानों में इसका इन्फेक्शन बहुत दुर्लभ लेकिन जानलेवा हो सकता है.

Zoom

अमेरिका के टेक्सास में मिला मांस खाने वाला खतरनाक कीड़ा. (Photo : Reuters)

साउथ टेक्सास: अमेरिका में दशकों बाद मांस खाने वाला परजीवी ‘न्यू वर्ल्ड स्क्रू-वर्म’ पाया गया है. इस खबर ने अमेरिकी प्रशासन और पशुपालकों की नींद उड़ा दी है. यह एक ऐसा कीड़ा है जिसके लार्वा गर्म खून वाले जानवरों के टिशू यानी जिंदा मांस को अपना भोजन बनाते हैं. यूएस डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर (यूएसडीए) ने बुधवार को इस खौफनाक परजीवी के मिलने की पुष्टि की है. यह कोई फूड सेफ्टी का मामला नहीं है. लेकिन इससे फूड प्रोडक्शन पर बहुत बुरा असर पड़ सकता है. इस कीड़े की वजह से अमेरिकी इकोनॉमी को अरबों डॉलर का नुकसान झेलना पड़ सकता है. अमेरिका में पहले से ही महंगाई चरम पर है. अब इस आउटब्रेक से बीफ की कीमतों में भारी उछाल आने की आशंका है. सरकार ने इस परजीवी को खत्म करने के लिए तुरंत एक्शन लिया है.

टेक्सास में कहां और कैसे मिला मांस खाने वाला यह खतरनाक कीड़ा?

यूएसडीए की नेशनल वेटरनरी सर्विसेज लैबोरेटरीज ने एक सैंपल की टेस्टिंग की थी. यह लैब आयोवा के एम्स में स्थित है. यह खास सैंपल टेक्सास के ला प्रायर में एक तीन हफ्ते के बछड़े से लिया गया था. बुधवार को इसकी रिपोर्ट में न्यू वर्ल्ड स्क्रू-वर्म होने की पुष्टि हुई है. इसके बाद से ग्राउंड पर मौजूद सरकारी टीमों को तुरंत अलर्ट कर दिया गया है. 20 किलोमीटर के इन्फेक्टेड जोन में सख्ती काफी बढ़ा दी गई है. इलाके में क्वारंटीन और मूवमेंट कंट्रोल भी लागू कर दिया गया है. इसके साथ ही बड़े पैमाने पर सर्विलांस किया जा रहा है. प्रशासन यहां भारी संख्या में स्टेराइल यानी बांझ मक्खियों को भी लगातार छोड़ रहा है. इससे फर्टाइल मक्खियों की आबादी को बढ़ने से आसानी से रोका जा सकेगा.

About the Author

authorimg

दीपक वर्माDeputy News Editor

दीपक वर्मा News18 हिंदी के डिजिटल न्यूजरूम में डिप्टी न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक से भी ज्यादा का अनुभव रखने वाले दीपक मुख्य रूप से विज्ञान, राजनीति और भारत के आंतरिक घ…और पढ़ें

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code





Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img