Instagram की फोटो और चैट खोने से बचना है? ये तरीका अपनाएं, सेव हो जाएगा सारा डेटा


Powered by :

Last Updated:

इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट करने से पहले अपनी फोटो, वीडियो और चैट डेटा डाउनलोड करना जरूरी है. जानिए आसान स्टेप्स जिनसे आप पूरा Instagram डेटा सुरक्षित कर सकते हैं…

ख़बरें फटाफट

Instagram की फोटो और चैट खोने से बचना है? ये तरीका अपनाएं, सेव हो जाएगा डेटाZoom

Instagram छोड़ने से पहले अपने यादगार पल सेव करें

आज के समय में Instagram दुनिया के सबसे पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में से एक है. यहां यूजर्स अपनी फोटो, वीडियो, स्टोरी और चैट के जेरिए दोस्तों और परिवार से जुड़े रहते हैं. लेकिन कई लोग अब डिजिटल डिटॉक्स के लिए इंस्टाग्राम छोड़ने या अपना अकाउंट डिलीट करने का फैसला भी ले रहे हैं.

अगर आप भी ऐसा सोच रहे हैं, तो सबसे जरूरी बात यह है कि अपना डेटा पहले सुरक्षित कर लें, क्योंकि एक बार अकाउंट डिलीट होने के बाद आपकी फोटो, वीडियो, मैसेज और दूसरी जानकारी वापस नहीं मिलती. अच्छी बात यह है कि Instagram अपने यूजर्स को पूरा डेटा डाउनलोड करने का ऑप्शन देता है.

Instagram डेटा कैसे डाउनलोड करें?

इंस्टाग्राम पर अपना पूरा डेटा डाउनलोड करना काफी आसान है और इसे आप मोबाइल ऐप या कंप्यूटर दोनों से कर सकते हैं.

  1. सबसे पहले Instagram ऐप या ब्राउज़र खोलें और अपने अकाउंट में लॉगइन करें.
  2. इसके बाद अपने प्रोफाइल सेक्शन में जाकर तीन लाइन (मेन्यू) पर टैप करें. यहां आपको “Settings and Activity” का ऑप्शन मिलेगा.
  3. इसके अंदर “Accounts Centre” सेक्शन खोलें और फिर “Your Information and Permissions” पर जाएं. यहां आपको “Export Your Information” का विकल्प दिखाई देगा.
  4. अब “Create Export” पर क्लिक करें. इसके बाद आप चुन सकते हैं कि आपको कौन-कौन सा डेटा चाहिए, जैसे फोटो, वीडियो, चैट या पूरा अकाउंट डेटा. आप डेट रेंज, फाइल फॉर्मेट और क्वालिटी भी अपनी जरूरत के अनुसार सेट कर सकते हैं.
  5. इसके बाद अपना ईमेल आईडी चुनें, जहां आपको डाउनलोड लिंक मिलेगा. अंत में आपको अपना पासवर्ड डालना होगा ताकि रिक्वेस्ट कन्फर्म हो सके.

कब मिलेगा डेटा?
रिक्वेस्ट सबमिट करने के बाद Instagram आपको एक कन्फर्मेशन ईमेल भेजता है. इसके बाद 30 दिनों के अंदर आपको दूसरा ईमेल मिलेगा, जिसमें आपका पूरा डेटा डाउनलोड करने का लिंक होगा.

क्यों जरूरी है यह प्रोसेस?
कई यूजर्स बिना बैकअप लिए अकाउंट डिलीट कर देते हैं और बाद में अपनी यादगार फोटो या जरूरी चैट खो देते हैं. इसलिए यह स्टेप बेहद जरूरी है.

अगर आप डिजिटल डिटॉक्स लेना चाहते हैं या किसी कारण से Instagram छोड़ना चाहते हैं, तो पहले अपना डेटा जरूर डाउनलोड करें. इससे आपकी यादें और जरूरी जानकारी सुरक्षित रहेगी और आप बिना किसी चिंता के अपना अकाउंट डिलीट कर पाएंगे.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img