Last Updated:
गर्मी के मौसम में मुंगेर और आसपास की कई जगहें लोगों को ठंडक और सुकून का एहसास दिला रही हैं. काली पहाड़ी, जमालपुर जंगल, रेलवे कॉलोनी, ऋषिकुंड और गंगा किनारे बसे पर्यटन स्थल प्राकृतिक सुंदरता, हरियाली और ऐतिहासिक विरासत के कारण लोगों की पसंद बन रहे हैं.
मुंगेर का प्रसिद्ध सीताकुंड धार्मिक और पर्यटन दोनों दृष्टि से खास माना जाता है. मान्यता है कि माता सीता ने यहां स्नान किया था. पहाड़ी क्षेत्र में स्थित होने की वजह से यहां मौसम अपेक्षाकृत ठंडा रहता है. गर्मी के दिनों में परिवार और श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं.

जिले की जमालपुर रेलवे कॉलोनी अपने पुराने ब्रिटिशकालीन भवनों, हरियाली और शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध है. बड़े-बड़े पेड़, साफ-सुथरी सड़कें और रेलवे इतिहास से जुड़ी विरासत इस जगह को खास बनाती है. गर्मी के दिनों में यहां का मौसम अपेक्षाकृत सुहावना महसूस होता है. घूमने और फोटोग्राफी पसंद करने वाले लोगों के लिए यह इलाका आकर्षण का केंद्र माना जाता है.

मुंगेर की काली पहाड़ी गर्मी के मौसम में घूमने के लिए शानदार जगह मानी जाती है. ऊंचाई पर स्थित होने के कारण यहां ठंडी हवाएं और प्राकृतिक हरियाली लोगों को खूब आकर्षित करती है. सुबह और शाम के समय यहां का नजारा बेहद खूबसूरत दिखाई देता है. प्रकृति प्रेमियों और घूमने के शौकीनों के लिए यह जगह खास मानी जाती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

जिले का जमालपुर जंगल प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है. घने पेड़-पौधों और पहाड़ी इलाकों के कारण यहां गर्मी में भी ठंडक का एहसास होता है. सुबह और शाम के समय लोग यहां घूमने, ट्रैकिंग और प्रकृति का आनंद लेने पहुंचते हैं. हरियाली से भरा यह इलाका फोटोग्राफी और परिवार संग समय बिताने के लिए भी शानदार माना जाता है.





