Last Updated:
Iran US Tension Live News: स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में बीते 24 घंटे में जहाजों की आवाजाही बढ़ती दिखी. ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने दावा किया कि 26 कमर्शियल जहाजों को सुरक्षित रास्ता दिया गया. दूसरी तरफ अमेरिकी मर…और पढ़ें
Iran US Tension Live News: दुनिया की तेल सप्लाई की नस कहे जाने वाले स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में बीते 24 घंटे में फिर हलचल बढ़ती दिखी. जहाजों की आवाजाही तेज हुई तो दूसरी तरफ अमेरिका ने बीच समंदर एक ईरानी झंडे वाले तेल टैंकर को रोककर उसका रास्ता बदलवा दिया. यानी एक तरफ रास्ता खुलता दिखा, दूसरी तरफ नाकेबंदी की सख्ती बरकरार रही. सोशल मीडिया पर कमेंटेटर मारियो नवफल की एक पोस्ट में, रॉयटर्स और मरीन ट्रैफिक डेटा के हवाले से दावा किया गया कि स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में अचानक जहाजों की आवाजाही बढ़ गई और कई जहाज ईरान के ट्रैफिक लेन से गुजरते दिखे.
ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स नेवी ने बुधवार को कहा कि उसने पिछले 24 घंटे में 26 जहाजों, जिनमें तेल टैंकर, कंटेनर शिप और दूसरे कमर्शियल पोत शामिल थे को इस जलमार्ग से गुजरने दिया. गार्ड्स नेवी ने एक्स पर पोस्ट में कहा, ‘पिछले 24 घंटे में 26 जहाज स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से गुजरे. यह ट्रांजिट IRGC नेवी की सुरक्षा और समन्वय के बाद हुआ.’ ईरान ने 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के साथ युद्ध शुरू होने के बाद से स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में जहाजों की आवाजाही पर कड़ी पाबंदियां लगा दी थीं.
🇮🇷 Strait of Hormuz just lit up! Ships are suddenly surging through using Iran’s traffic lanes over the last 24 hours.





