Last Updated:
Mount Abu Adventure Sports: राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू अब पर्यटकों के लिए एडवेंचर स्पोर्ट्स का बड़ा हब बनता जा रहा है. अरावली की पहाड़ियों के बीच यहाँ जंगल ट्रेकिंग, रॉक क्लाइंबिंग, रैपलिंग, जिपलाइन और केव एक्सप्लोरेशन जैसी रोमांचक गतिविधियां युवाओं को आकर्षित कर रही हैं. नक्की लेक और गुरुशिखर मार्ग पर इसके विशेष सेंटर्स बने हैं, जहाँ प्रशिक्षित गाइड्स की देखरेख में सुरक्षित एडवेंचर कराया जाता है. इसके साथ ही, सरकार के सहयोग से मानपुर हवाई पट्टी पर जल्द ही ‘स्काई डाइविंग’ की इंटरनेशनल स्तर की सुविधा भी शुरू होने वाली है, जिसका ट्रायल चल रहा है.
Mount Abu Adventure Sports: अगर आप भी अपनी रोज़-रोज़ की बोरिंग लाइफ और ऑफिस के काम से ब्रेक लेकर कुछ तूफानी करना चाहते हैं, तो अब आपको ऋषिकेश, मनाली या किसी दूसरे राज्य भागने की बिल्कुल ज़रूरत नहीं है. राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन ‘माउंट आबू’ अब सिर्फ अपनी शांति और खूबसूरती के लिए ही नहीं, बल्कि खतरनाक और रोमांचक एडवेंचर एक्टिविटीज के गढ़ के रूप में उभर रहा है. अरावली की हरी-भरी पहाड़ियों और घने जंगलों से घिरा यह खूबसूरत पर्यटन स्थल इन दिनों देश-विदेश के युवाओं की पहली पसंद बनता जा रहा है. यहाँ ट्रेकिंग और रॉक क्लाइम्बिंग से लेकर कई ऐसी स्पोर्ट्स एक्टिविटीज शुरू हो चुकी हैं, जो आपका एड्रेनालाईन रश बढ़ा देंगी.
यदि आपको प्रकृति की गोद में खो जाना और अनछुए रास्तों को खोजना पसंद है, तो माउंट आबू का वन्यजीव अभयारण्य (Wildlife Sanctuary) आपके लिए जन्नत से कम नहीं है. यहाँ के घने जंगलों में ट्रेकिंग के दौरान आप कई दुर्लभ जीव-जंतुओं, रंग-बिरंगे पक्षियों और औषधीय पौधों को बेहद करीब से देख सकते हैं. सिर्फ इतना ही नहीं, इस ट्रेकिंग रूट पर आपको सदियों पुरानी रहस्यमयी और प्राचीन गुफाओं को भी एक्सप्लोर करने का मौका मिलता है, जो आपकी यात्रा में सस्पेंस और रोमांच का तड़का लगा देती हैं.
रॉक क्लाइम्बिंग और रैपलिंग के लिए मशहूर हैं यहाँ की चट्टानें
माउंट आबू की विशाल और मजबूत प्राकृतिक चट्टानें रॉक क्लाइम्बिंग और रैपलिंग (रस्सियों के सहारे ऊंचे पहाड़ों से नीचे उतरना) के लिए पूरे भारत में मशहूर हो रही हैं. यहाँ आने वाले पर्यटकों को प्रोफेशनल एडवेंचर गाइड्स की देखरेख में कई रोमांचक गतिविधियों के कस्टमाइज्ड पैकेज मिलते हैं. लोकल एडवेंचर एंड ट्रेवल गाइड चिंटू यादव ने बताया कि माउंट आबू में पर्यटकों को जंगल ट्रेकिंग, रॉक क्लाइंबिंग, रैपलिंग, जिपलाइन, बंपर ब्रिज, लॉन्ग रोप और केव एक्सपीरियंस जैसी वर्ल्ड-क्लास सुविधाएं दी जा रही हैं.
नक्की लेक और गुरुशिखर मार्ग पर बने हैं स्पेशल एडवेंचर सेंटर्स
अगर आप माउंट आबू जा रहे हैं, तो एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए आपको नक्की लेक के पास और देलवाड़ा से गुरुशिखर जाने वाले मार्ग पर कई बेहतरीन एडवेंचर सेंटर्स मिल जाएंगे. हालांकि, गाइड चिंटू यादव ने एक ज़रूरी चेतावनी भी दी है. उन्होंने बताया कि वन्यजीव क्षेत्र और जंगलों का रोमांच जितना आकर्षित करता है, यहाँ रास्ता भटकने का खतरा भी उतना ही ज़्यादा रहता है. इसलिए इन एक्टिविटीज के लिए हमेशा सर्टिफाइड और प्रशिक्षित लोकल गाइड का साथ होना ज़रूरी है. ये गाइड्स आपको सुरक्षित रखते हुए माउंट आबू के उन अनदेखे कोनों तक ले जाते हैं, जो आम पर्यटकों की नज़रों से छिपे रहते हैं.
दिल थामकर बैठिए! जल्द शुरू होने वाली है ‘स्काई डाइविंग’
माउंट आबू में एडवेंचर का लेवल अब और भी ज़्यादा हाई होने जा रहा है. जल्द ही यहाँ ‘स्काई डाइविंग’ की वो रोमांचक सुविधा शुरू होने वाली है, जो भारत के गिने-चुने शहरों में ही मिलती है. इसके तहत मानपुर हवाई पट्टी से प्लेन के ज़रिए उड़ान भरकर, पूरी सुरक्षा और इंटरनेशनल एक्सपर्ट्स की निगरानी में पर्यटक हज़ारों फीट की ऊंचाई से आसमान से छलांग लगा सकेंगे. इस प्रोजेक्ट के लिए सरकार और एक बड़ी कंपनी के बीच एमओयू (MoU) साइन हो चुका है. कंपनी की ओर से फाइनल टेस्टिंग और ट्रायल किए जा रहे हैं, जिसके बाद जल्द ही यह सुविधा आम जनता के लिए खोल दी जाएगी.
About the Author
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with News18 Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें





