कॉल ड्रॉप और स्लो इंटरनेट से मिलेगी राहत, Airtel का नया प्लान लॉन्च, भीड़ में भी आएगा फुल 5G नेटवर्क


एयरटेल ने भारत में अपने पोस्टपेड यूजर्स के लिए नई Priority Postpaid सर्विस लॉन्च की है. कंपनी का दावा है कि यह देश की पहली 5G Network Slicing बेस्ड मोबाइल सेवा है, जो भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी तेज और स्थिर नेटवर्क अनुभव देने के लिए बनाई गई है.

क्या है एयरटेल Priority Postpaid? एयरटेल की नई Priority Postpaid सर्विस ‘Fastlane Technology’ पर काम करती है. इसका मकसद यूजर्स को ऐसा नेटवर्क अनुभव देना है, जिसमें भारी ट्रैफिक या भीड़भाड़ के दौरान भी इंटरनेट और कॉलिंग में रुकावट न आए.

कंपनी के मुताबिक, अगर कोई यूजर किसी भीड़भाड़ वाले बाजार, स्टेडियम, कॉन्सर्ट या ट्रैफिक वाले इलाके में है, तब भी उसे बेहतर 5G कनेक्टिविटी मिलेगी. इससे कॉल ड्रॉप, स्लो इंटरनेट और मैसेज डिले जैसी समस्याएं कम होंगी.

5G Network Slicing कैसे करता है काम?

ये तकनीक एक ही फिजिकल नेटवर्क को कई वर्चुअल नेटवर्क में बांट देती है. यानी हर यूजर को अलग और बेहतर नेटवर्क लेन मिलती है, जिससे इंटरनेट स्पीड और नेटवर्क स्थिरता बेहतर रहती है.

एयरटेल ने कहा है कि ये तकनीक खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी होगी जो लगातार यात्रा करते हैं या भीड़भाड़ वाले इलाकों में रहते हैं.

कीमत और उपलब्धता
नई Priority Postpaid सर्विस एयरटेल के सभी पोस्टपेड प्लान्स पर उपलब्ध है. इसकी शुरुआती कीमत ₹449 रखी गई है. मौजूदा पोस्टपेड यूजर्स को यह सुविधा ऑटोमैटिक तरीके से मिल जाएगी.

इसके अलावा प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा, 3,000 SMS, स्पैम अलर्ट और फ्रॉड डिटेक्शन जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं.

क्यों खास है यह सर्विस?
भारत में पहली बार किसी टेलीकॉम कंपनी ने 5G Slicing तकनीक को मोबाइल नेटवर्क में लागू किया है. इससे यूजर्स को ज्यादा भरोसेमंद नेटवर्क मिलेगा, खासकर उन जगहों पर जहां आमतौर पर नेटवर्क कमजोर पड़ जाता है. एयरटेल की यह नई पहल भारत में 5G अनुभव को अगले स्तर पर ले जाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img