गेमर्स को झटका: PS Plus के नए रेट 20 मई से लागू, जानें आपके प्लान पर क्या असर पड़ेगा


Powered by :

Last Updated:

सोनी ने अपने PlayStation Plus सब्सक्रिप्शन की कीमतें बढ़ाने का ऐलान किया है, जो 20 मई से नए यूजर्स पर लागू होंगी. नए रेट्स में 1 महीने और 3 महीने के प्लान महंगे हो गए हैं. हालांकि मौजूदा यूजर्स को फिलहाल राहत मिलेगी, लेकिन कुछ बदलाव पर असर पड़ सकता है.

ख़बरें फटाफट

गेमर्स को झटका: PS Plus के नए रेट 20 मई से लागू, जानें आपके प्लान पर क्या असर Zoom

PlayStation Plus हुआ महंगा: Sony ने बढ़ाई सब्सक्रिप्शन कीमत

गेमिंग की दुनिया में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला है. सोनी ने अपने PlayStation Plus सब्सक्रिप्शन की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. ये नई कीमतें 20 मई से नए ग्राहकों पर लागू होंगी. कंपनी ने इस बढ़ोतरी का कारण ‘ongoing market conditions’ यानी मौजूदा बाजार की परिस्थितियों को बताया है.

नई कीमत के अनुसार, प्लेस्टेशन Plus का 1 महीने का Essential प्लान अब अमेरिका में 10.99 डॉलर (लगभग ₹1,058) का हो गया है, जबकि पहले इसकी कीमत 9.99 डॉलर (लगभग ₹960) थी. वहीं, 3 महीने का प्लान अब 27.99 डॉलर (लगभग ₹2,700) में मिलेगा, जो पहले 24.99 डॉलर (लगभग ₹2,400) था.

यूरोप और यूके में भी कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. वहां मासिक प्लान EUR 9.99 और GBP 7.99 से शुरू होगा. तीन महीने का प्लान क्रमशः EUR 27.99 और GBP 21.99 तक पहुंच गया है.

मौजूदा यूजर्स को राहत, लेकिन पूरी तरह नहीं
सोनी ने साफ किया है कि यह बढ़ी हुई कीमतें सिर्फ नए यूजर्स पर लागू होंगी. यानी जो लोग पहले से सब्सक्राइबर हैं, वे तब तक पुरानी कीमतों पर ही सेवा का लाभ ले सकते हैं, जब तक वे अपना प्लान बदलते या रिन्यू नहीं करते.

हालांकि भारत और तुर्की जैसे देशों के लिए स्थिति थोड़ी अलग है. यहां मौजूदा यूजर्स को यह सुरक्षा पूरी तरह नहीं मिलेगी, जिससे आने वाले समय में कीमतों में और बदलाव की संभावना जताई जा रही है.

क्यों बढ़ाई गई कीमतें?
हाल के समय में गेमिंग इंडस्ट्री में हार्डवेयर और सब्सक्रिप्शन दोनों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है. इसी ट्रेंड को देखते हुए Sony का यह फैसला भी इसी दिशा में एक कदम माना जा रहा है.

हालांकि इस फैसले के बाद गेमिंग कम्युनिटी में मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. कुछ यूजर्स का कहना है कि ऑनलाइन मल्टीप्लेयर के लिए अलग से पैसे देना पहले से ही महंगा सौदा है. वहीं कुछ लोग इसे Microsoft के Xbox Game Pass से तुलना कर रहे हैं, जहां कई क्षेत्रों में कीमतों को स्थिर या कम किया गया है.

आगे क्या उम्मीद की जाए?
फिलहाल सोनी ने ये साफ नहीं किया है कि क्या यह बढ़ोतरी PlayStation Plus Extra और Deluxe जैसे अन्य टियर पर भी लागू होगी या नहीं.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img