RO + UV + UF टेक्नोलॉजी वाला सस्ता प्यूरीफायर, घर के लिए बेस्ट ऑप्शन, कम जगह में होगा फिट


आज के समय में शुद्ध पीने के पानी की जरूरत पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गई है. इसी को ध्यान में रखते हुए V-Guard ने भारत में अपनी नई Aurina RO वॉटर प्यूरीफायर सीरीज लॉन्च की है.s ये सीरीज खास तौर पर उन घरों के लिए डिजाइन की गई है, जहां किचन में कम जगह होती है और पानी की क्वालिटी को लेकर लगातार चिंता बनी रहती है.

V-Guard Aurina सीरीज़ की कीमत ₹8,999 से शुरू होकर ₹12,499 तक जाती है. कंपनी ने इसे चार अलग-अलग वेरिएंट में पेश किया है, ताकि यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से मॉडल चुन सकें. ये सभी मॉडल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध हैं.

DuoGuard फिल्टर टेक्नोलॉजी की खासियत

इस नई सीरीज की सबसे बड़ी खासियत इसका DuoGuard फिल्टर सिस्टम है. यह टेक्नोलॉजी प्री-फिल्ट्रेशन और एंटी-माइक्रोबियल प्रोटेक्शन को एक ही कार्ट्रिज में जोड़ती है. इससे प्यूरीफायर ज्यादा कॉम्पैक्ट बनता है और दीवार पर अतिरिक्त ड्रिलिंग की जरूरत भी नहीं पड़ती. यह डिजाइन खासकर छोटे घरों और अपार्टमेंट्स के लिए काफी उपयोगी है.

मल्टी-स्टेज प्यूरीफिकेशन और बेहतर सुरक्षा

Aurina सीरीज में RO, UV और UF जैसी मल्टी-स्टेज प्यूरीफिकेशन टेक्नोलॉजी दी गई है, जो पानी को पूरी तरह सुरक्षित बनाती है. इसके अलावा इसमें Mineral Health Charger भी शामिल है, जो फिल्ट्रेशन के बाद पानी में जरूरी मिनरल्स को वापस जोड़ने का काम करता है.

7 लीटर टैंक और बेहतर वाटर एफिशिएंसी

इस प्यूरीफायर में 7 लीटर का स्टोरेज टैंक दिया गया है, जो छोटे और मध्यम परिवारों के लिए पर्याप्त है. कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस 2,000 PPM तक TDS वाले पानी को भी आसानी से फिल्टर कर सकता है. साथ ही यह लगभग 40% तक वाटर रिकवरी देता है, जिससे पानी की बचत भी होती है.

प्रेशर और स्पेस की समस्या का समाधान

भारत में कई जगहों पर पानी का प्रेशर स्थिर नहीं रहता. ऐसे में यह प्यूरीफायर फ्लक्चुएटिंग वॉटर प्रेशर में भी बेहतर काम करता है. इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जिनके किचन में जगह सीमित होती है.

V-Guard Aurina RO सीरीज उन घरों के लिए एक आधुनिक और भरोसेमंद विकल्प है, जो कम जगह में बेहतर शुद्ध पानी और ज्यादा एफिशिएंसी चाहते हैं.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img