‘कुछ भी बाकी नहीं बचेगा…’, ईरान को ट्रंप की खुली चेतावनी, टॉप सिक्योरिटी मीटिंग से बढ़े महाजंग के संकेत


वर्जीनिया गोल्फ क्लब में हुई हाईलेवल मीटिंग

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, यह बैठक ट्रंप के वर्जीनिया स्थित गोल्फ क्लब में हुई। इसमें उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, विदेश मंत्री मार्को रुबियो, सीआईए निदेशक जॉन रैटक्लिफ और विशेष दूत स्टीव विटकॉफ समेत कई बड़े अधिकारी शामिल हुए।

यह बैठक ट्रंप के चीन दौरे से लौटने के कुछ घंटों बाद ही हुई। चीन को इस पूरे समीकरण में इसलिए अहम माना जा रहा है, क्योंकि उसके ईरान के साथ करीबी संबंध हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन ने बीजिंग यात्रा के दौरान तेहरान को लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया था। अधिकारी पहले यह देखना चाहते थे कि ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच बातचीत का क्या परिणाम निकलता है।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img