Iran US Tension Live: एक तरफ ट्रंप ने ईरान को दी नई धमकी, दूसरी तरफ सऊदी-UAE पर हो गया हमला


Last Updated:

US Attack On Iran: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सख्त चेतावनी दी है कि अगर उसने बेहतर डील नहीं दी तो उस पर पहले से भी बड़ा हमला किया जाएगा. ट्रंप ने कहा ‘घड़ी चल रही है’ और समय तेजी से खत्म हो रहा…और पढ़ें

Zoom

अमेरिका-ईरान में बढ़ा तनाव.

US Iran Tension News: ईरान को लेकर अमेरिका का रुख और सख्त हो गया है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ चेतावनी दी है कि अगर तेहरान ने बेहतर डील नहीं दी, तो उस पर पहले से भी ज्यादा जोरदार हमला किया जाएगा. हालांकि ट्रंप जब यह धमकी दे रहे थे तभी खबर आई कि UAE के न्यूक्लियर प्लांट के पास ड्रोन हमला हो गया है. वहीं सऊदी ने भी 3 ड्रोन मार गिराने का दावा किया है. ट्रंप ने Axios से बातचीत में कहा, ‘घड़ी तेजी से चल रही है’ और ईरान को तुरंत फैसला लेना होगा. उन्होंने कहा, ‘हम समझौता करना चाहते हैं, लेकिन वे वह बात नहीं कर रहे जो हमें चाहिए. उन्हें बेहतर डील देनी होगी, नहीं तो उन पर बुरी तरह हमला होगा, और वे ऐसा नहीं चाहते. ट्रंप ने आगे सख्त लहजे में कहा, ‘घड़ी चल रही है. उन्हें बहुत जल्दी कदम उठाना होगा, नहीं तो उनके पास कुछ भी नहीं बचेगा.’

क्या ईरान पर हमले की तैयारी कर रहे ट्रंप?

अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन एक तरफ युद्ध खत्म करने के लिए डील चाहता है, लेकिन ईरान की ओर से न्यूक्लियर प्रोग्राम पर कोई ठोस रियायत नहीं मिलने के कारण सैन्य विकल्प फिर सामने आ गया है. रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप मंगलवार को सिचुएशन रूम में अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के साथ बैठक करेंगे. इसमें उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, विदेश मंत्री मार्को रुबियो, सीआईए निदेशक जॉन रैटक्लिफ और विशेष दूत स्टीव विटकॉफ शामिल होंगे.

नेतन्याहू से भी बात

रविवार को ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात की और ईरान के हालात पर चर्चा की. इससे पहले शनिवार को वर्जीनिया स्थित अपने गोल्फ क्लब में भी उन्होंने शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की.

ईरान-अमेरिका तनाव का लाइव अपडेट

UAE Nuclear Site Drone Attack: UAE की न्यूक्लियर साइट पर ड्रोन हमला

UAE Nuclear Site Drone Attack: तनाव के बीच संयुक्त अरब अमीरात के बराकाह परमाणु संयंत्र पर ड्रोन हमला हुआ, जिसमें बाहरी हिस्से में एक इलेक्ट्रिकल जनरेटर को नुकसान पहुंचा. रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, तीन ड्रोन देश की सीमा में घुसे थे, जिनमें से दो को मार गिराया गया. जांच जारी है. हालांकि यूएई ने सीधे तौर पर किसी देश का नाम नहीं लिया, लेकिन उसके एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस तरह का हमला अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन है और क्षेत्रीय तनाव को और बढ़ा सकता है.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img