मेक्सिको में खूनी तांडव! अंधाधुंध फायरिंग में नाबालिग समेत 10 की दर्दनाक मौत, दहल उठा पूरा शहर


होमदुनियाअमेरिका

मेक्सिको में खूनी तांडव! अंधाधुंध फायरिंग में नाबालिग समेत 10 की दर्दनाक मौत, दहल उठा पूरा शहर

Last Updated:

Mexico Gun Firing: मेक्सिको के प्यूब्ला (Puebla) राज्य में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां के तेहुइत्जिंगो (Tehuitzingo) नगरपालिका में हथियारबंद बदमाशों ने अचानक हमला कर 10 लोगों को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया. मरने वालों में 6 पुरुष, 3 महिलाएं और एक मासूम नाबालिग भी शामिल है. इस भयंकर गोलीबारी से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. रॉयटर्स के अनुसार, प्यूब्ला के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय ने इस खौफनाक हमले की पुष्टि कर दी है. हमलावरों ने इस खूनी खेल को क्यों अंजाम दिया, इसकी सघन जांच की जा रही है.

Zoom

Mexico Firing: मेक्सिको के प्यूब्ला राज्य में अज्ञात हथियारबंद हमलावरों के भीषण हमले की खबर आई है. इस हमले में कम से कम 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. रॉयटर्स न्यूज़ एजेंसी के हवाले से प्यूब्ला के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की है कि यह खौफनाक वारदात तेहुइत्जिंगो नगरपालिका में हुई, जहां हमलावरों ने लोगों को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं. जान गंवाने वाले 10 लोगों में छह पुरुष, तीन महिलाएं और एक नाबालिग शामिल है. अचानक हुए इस खूनी हमले से पूरे इलाके में सनसनी और मातम फैल गया है. स्थानीय प्रशासन व पुलिस हाई अलर्ट पर है और हमलावरों की धरपकड़ के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है. फिलहाल इस गोलीबारी के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img