आपकी आवाज़ से ‘Um’ और ‘Uh’ खुद हटाएगा फोन! आ गया Nothing का नया Voice AI फीचर


Powered by :

Last Updated:

नथिंग ने नया Essential Voice फीचर लॉन्च किया है, जो आपकी आवाज़ को साफ और स्मार्ट टेक्स्ट में बदल देता है. यह फीचर 100 से ज्यादा भाषाओं को सपोर्ट करता है और टाइपिंग से भी तेज काम करता है.

ख़बरें फटाफट

आपकी आवाज़ से ‘Um’ और ‘Uh’ खुद हटाएगा फोन! आ गया Nothing का नया Voice AI फीचरZoom

Nothing Phone में आया शानदार Essential Voice फीचर, आवाज़ बनेगी स्मार्ट टेक्स्ट

आज के समय में स्मार्टफोन में AI फीचर्स तेजी से बढ़ रहे हैं. अब लंदन की टेक कंपनी Nothing ने एक नया फीचर ‘Essential Voice’ लॉन्च किया है, जो टाइपिंग की जगह बोलकर काम आसान बनाने के लिए बनाया गया है. यह फीचर आपकी आवाज़ को सुनकर उसे साफ और टेक्स्ट में बदल देता है.

सामान्य वॉयस टाइपिंग में अक्सर जो हम बोलते हैं, वही शब्द सीधे टेक्स्ट में आ जाते हैं. जैसे ‘उम्’, ‘अह’, रुक-रुक कर बोलना या अधूरे वाक्य. लेकिन Essential Voice इन समस्याओं को खुद ठीक कर देता है. ये केवल शब्दों को लिखता ही नहीं, बल्कि उन्हें पढ़ने लायक बेहतर टेक्स्ट में बदल देता है.

उदाहरण के लिए, अगर आप जल्दी-जल्दी बोलते हुए रुक जाते हैं या बार-बार फिलर वर्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो यह फीचर उन्हें हटा देता है. वाक्यों को सही क्रम में लगाता है और टेक्स्ट को साफ और प्रोफेशनल बनाता है. इससे मैसेज, नोट्स, ईमेल या किसी भी लिखने वाले काम में समय बचता है.

बोलने से ज्यादा होंगे शब्द
नथिंग का कहना है कि मोबाइल पर टाइपिंग की औसत स्पीड लगभग 36 शब्द प्रति मिनट होती है, जबकि बोलने की स्पीड 150 शब्द प्रति मिनट से ज्यादा हो सकती है. यानी वॉयस इनपुट टाइपिंग से कई गुना तेज है.

इस फीचर में कुछ खास टूल भी दिए गए हैं. ऑटो-करेक्शन टेक्स्ट को बेहतर बनाता है. पर्सनल मैपिंग्स की मदद से यूजर अपने पसंदीदा वाक्य, लिंक या टेम्पलेट्स को शॉर्टकट के रूप में सेव कर सकते हैं. इसके अलावा बिल्ट-इन ट्रांसलेशन एजेंट भी है, जिससे आप एक भाषा में बोलकर दूसरी भाषा में टेक्स्ट पा सकते हैं.

Essential Voice 100 से ज्यादा भाषाओं को सपोर्ट करता है. यह अलग-अलग देशों की भाषा शैली और regional format को भी पहचान सकता है. फिलहाल यह फीचर Nothing Phone (3) और Phone (4a) Pro में रोलआउट हो रहा है. जल्द ही Phone (4a) में भी इसका सपोर्ट आने वाला है.

कंपनी आने वाले समय में इसे और स्मार्ट बनाने की तैयारी कर रही है, ताकि यह मैसेज लिखने, ईमेल भेजने और सर्च करने जैसे कामों में और बेहतर मदद कर सके. यह फीचर दिखाता है कि भविष्य में स्मार्टफोन में टाइपिंग से ज्यादा आवाज़ का इस्तेमाल बढ़ सकता है.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img