Donald Trump Shooting | JD Vance News | डोनाल्ड ट्रंप लड़खड़ाए, नीचे गिरे फिर सीर्केट सर्विस ने खींचकर निकाला, उधर जेडी वैंस के लिए तैयार था प्लान B


होमदुनियाअमेरिका

ट्रंप लड़खड़ाए, नीचे गिरे फिर एजेंट्स ने खींचकर निकाला, वैंस के लिए था प्लान B

Last Updated:

Donald Trump Shooting News: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान अचानक गोलियों की आवाज़ से अफरा-तफरी मच गई. इस घटना के बाद सामने आए वीडियोज़ में दिख रहा है कि जैसे ही फायरिंग की आवाज आई, हॉल में बैठे लोग घबराकर टेबल के नीचे छिपने लगे और सुरक्षाकर्मी तुरंत हरकत में आ गए. वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को तुरंत खींचकर हॉल के बाहर ले गए.

Zoom

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने कार्यक्रम के दौरान हुई फायरिंग पर प्रेस से बात की.

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में शनिवार रात आयोजित व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान अचानक गोलियों की आवाज़ से अफरा-तफरी मच गई. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उस समय मंच पर मौजूद थे और कार्यक्रम को संबोधित करने वाले थे. इस घटना के बाद सामने आए वीडियोज़ में दिख रहा है कि जैसे ही फायरिंग की आवाज आई, हॉल में बैठे लोग घबराकर टेबल के नीचे छिपने लगे और सुरक्षाकर्मी तुरंत हरकत में आ गए.

वीडियो में दिख रहा है कि गोली चलने की आवाज सुनते ही यूएस सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ने तुरंत ट्रंप को चारों तरफ से कवर कर लिया. इस दौरान हड़बड़ी में वे थोड़ा लड़खड़ाए भी, जिसके बाद एजेंट्स ने उन्हें पकड़कर तेजी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया. कुछ ही सेकंड में पूरा ऑपरेशन अंजाम दिया गया और राष्ट्रपति को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया.

मेलानिया ट्रंप के चेहरे पर दिखा डर

घटना के वक्त फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप भी वहीं मौजूद थीं. गोलियों की आवाज सुनते ही उनके चेहरे पर साफ डर दिखाई दिया. सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें भी तुरंत सुरक्षित वाहन तक पहुंचाया.

जेडी वैंस के लिए एक्टिव हुआ ‘प्लान B’

इस दौरान उपराष्ट्रपति जेडी वैंस के लिए अलग से सुरक्षा योजना लागू की गई. वीडियो फुटेज में देखा गया कि एजेंट्स उन्हें लगभग उठाकर वहां से बाहर ले गए. उनके चेहरे पर भी घबराहट साफ नजर आई. अधिकारियों के मुताबिक, ऐसे हालात में वीवीआईपी सुरक्षा के लिए पहले से तय ‘प्लान B’ तुरंत लागू कर दिया जाता है, जिसमें अलग-अलग रास्तों से निकासी सुनिश्चित की जाती है. यहां सुरक्षाकर्मी ट्रंप और वेंस को अलग-अलग रास्ते से लेकर गए, ताकि हमलावर अगर किसी एक की तरफ भागे तो दूसरा पूरी तरह सुरक्षित रहे.

हॉल में फैली दहशत , टेबल के नीचे छिपे लोग

घटना के दौरान वॉशिंगटन हिल्टन के बॉलरूम में सैकड़ों मेहमान मौजूद थे, जिनमें पत्रकार, नेता और कई बड़े चेहरे शामिल थे. गोली चलने की आवाज के बाद ‘डक डाउन’ की आवाजें गूंजने लगीं और लोग जान बचाने के लिए टेबल के नीचे छिप गए. बाहर भी पुलिस की गाड़ियां और हेलीकॉप्टर तुरंत एक्टिव हो गए.

करीब एक घंटे बाद डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने सुरक्षाबलों की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने ‘बहुत शानदार काम’ किया. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हालात सामान्य होने पर कार्यक्रम फिर से शुरू किया जा सकता है.

यह घटना ऐसे समय हुई जब यह हाई-प्रोफाइल डिनर कई सालों से इसी होटल में होता आ रहा है और आमतौर पर होटल का बाकी हिस्सा आम लोगों के लिए खुला रहता है. ऐसे में सुरक्षा के इस पहलू पर भी सवाल उठने लगे हैं कि आखिर इतनी बड़ी चूक कैसे हुई.

फिलहाल, राहत की बात यह है कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और सभी शीर्ष नेता सुरक्षित हैं, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर दुनिया की सबसे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था माने जाने वाले सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

About the Author

authorimg

Saad Omar

An accomplished digital Journalist with more than 13 years of experience in Journalism. Done Post Graduate in Journalism from Indian Institute of Mass Comunication, Delhi. After Working with PTI, NDTV and Aaj T…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img