Iran defends India : Trump Hell-Hole Remark | ट्रंप ने भारत को कहा ‘नर्क’ तो ईरान को आया गुस्सा, वीडियो


Last Updated:

ट्रंप के नर्क वाले बयान के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें झिड़कियां मिलनी बंद नहीं हो रही हैं. ईरान ने भारत को डिफेंड करते हुए एक वीडियो शेयर किया है और ट्रंप पर जमकर गुस्सा निकाला है. ईरान की तरफ से ट्रंप को भारत आने की सलाह दी गई है ताकि वो भारत की खूबसूरती को असलियत में जान पाएं.

Zoom

ट्रंप को ईरान ने जमकर किया ट्रोल

तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक ‘गलती’ ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में नया भूचाल ला दिया है. भारत को ‘नर्क’ (Hell-hole) बताने वाली एक टिप्पणी पर ट्रंप को भर-भर कर शर्मिंदगी झेलनी पड़ी है. उन्होंने इस पर सफाई जारी करते हुए भारत को ‘महान देश’ कहा है. हालांकि, ट्रंप इस सफाई के बाद भी लोगों के गुस्से से नहीं बच पाए. अब ईरान, भारत के बचाव में उतर आया है. मुंबई में ईरान के महावाणिज्य दूतावास ने ट्रंप को करारा जवाब देते हुए न सिर्फ भारत की खूबसूरती का वीडियो शेयर किया, बल्कि उन्हें ‘सांस्कृतिक डिटॉक्स’ की सलाह भी दे डाली.

ट्रंप ने क्या कहा?

विवाद तब शुरू हुआ जब राष्ट्रपति ट्रंप ने कंजरवेटिव लेखक और रेडियो होस्ट माइकल सैवेज के एक पॉडकास्ट का ट्रांसक्रिप्ट और वीडियो रीपोस्ट किया. इस पॉडकास्ट में सैवेज ने भारत और चीन जैसे देशों को ‘नर्क’ कहा था. सैवेज का गुस्सा अमेरिका के ‘बर्थराइट सिटीजनशिप’ कानून पर था. उन्होंने दावा किया कि इन ‘नर्क’ जैसे देशों से महिलाएं अपनी प्रेग्नेंसी के नौवें महीने में अमेरिका आती हैं ताकि उनके बच्चों को वहां की नागरिकता मिल सके. ट्रंप द्वारा इस अपमानजनक बयान को शेयर किए जाने के बाद भारत में भारी गुस्सा देखा गया.

भड़क गया ईरान

ईरान ने इस मुद्दे पर भारत का मजबूती से पक्ष लिया है. मुंबई स्थित ईरानी दूतावास ने X पर महाराष्ट्र की समृद्ध संस्कृति, मुंबई की भागदौड़, गणेश चतुर्थी के उत्सव और सतारा के पहाड़ों की गोद में बसे शांत इलाकों का एक शानदार वीडियो शेयर किया है. ईरान ने ट्रंप को चिढ़ाते हुए लिखा- ‘शायद किसी को मिस्टर ट्रंप के लिए ‘वन-वे कल्चरल डिटॉक्स’ बुक कर देना चाहिए, इससे शायद उनकी रैंडम ‘बकवास’ कम हो जाए. कभी इंडिया आकर देखो, फिर बोलना’.

यही नहीं, हैदराबाद में ईरानी दूतावास ने भी ट्रंप पर हमला बोलते हुए कहा कि भारत और चीन ‘सभ्यता के पालने’ हैं. ईरान ने तीखा वार करते हुए कहा कि, ‘असल में नर्क (Hell-hole) तो वह जगह है जहां का ‘युद्ध-अपराधी’ राष्ट्रपति ईरान की सभ्यता को मिटाने की धमकी देता है’.

भारत ने सुनाया तो ट्रंप देने लगे सफाई

बता दें कि भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने भी ट्रंप के इस काम की कड़ी निंदा की है. विदेश मंत्रालय ने कहा कि ये टिप्पणियां पूरी तरह से जानकारी के अभाव में दी गई हैं और बहुत ही अशोभनीय हैं. भारत ने साफ कर दिया कि ऐसे बयान भारत-अमेरिका के उन रिश्तों की असलियत को नहीं दर्शाते जो आपसी सम्मान पर टिके हैं. विवाद बढ़ता देख दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास को सफाई देनी पड़ी. दूतावास ने कहा कि ट्रंप भारत को एक ‘महान देश’ मानते हैं और पीएम मोदी उनके ‘बहुत अच्छे दोस्त’ हैं.

About the Author

authorimg

Utkarsha Srivastava

Utkarsha Srivastava is seasoned digital journalist specializing in geo-politics issues, currently writing for World section of News18 Hindi. With over a decade of extensive experience in hindi digital media, sh…और पढ़ें





Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img