Last Updated:
Poco M8s 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो गया है। इस बजट स्मार्टफोन में 7000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले, Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर, 50MP कैमरा और 33W फास्ट चार्जिंग जैसे दमदार फीचर्स मिलते हैं. जानें कीमत और पूरी जानकारी.

18 हजार रुपये में नया Poco 5G फोन, बैटरी देखकर रह जाएंगे हैरान
पोको ने अपने बजट स्मार्टफोन पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए नया पोको M8s 5G लॉन्च कर दिया है. यह फोन खासतौर पर उन यूजर्स के लिए लाया गया है जो कम कीमत में बड़ी बैटरी, अच्छा कैमरा और 5G कनेक्टिविटी चाहते हैं. कंपनी ने इसे फिलहाल चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में पेश किया है. अगर आप 20 हजार रुपये के बजट में लंबी बैटरी और दमदार फीचर्स वाला स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, तो पोको M8s 5G एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है.
पोको M8s 5G की शुरुआती कीमत 189 डॉलर (करीब 18,000 रुपये) रखी गई है. यह कीमत 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है. वहीं 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 219 डॉलर (लगभग 20,000 रुपये) है. फोन Black और White दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा.
कैसे हैं स्पेसिफिकेशंस?
फोन में 6.9 इंच की बड़ी Full HD+ डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. इससे स्क्रॉलिंग, गेमिंग और वीडियो देखने का अनुभव काफी स्मूद हो जाता है. डिस्प्ले में 850 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस भी मिलती है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन आसानी से देखी जा सकती है.
परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो 6nm प्रोसेस पर आधारित है. यह फोन Android 15 आधारित HyperOS 2 पर काम करता है. इसमें 8GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज मिलता है, जिसे microSD कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है.
कैमरे की बात करें तो पोको M8s 5G में 50MP का प्राइमेरी रियर कैमरा दिया गया है. इसके साथ एक सेकेंडरी कैमरा भी मिलता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. यह फोन 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है.
मिलेगी काफी बड़ी बैटरी
फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की बड़ी बैटरी है. यह 33W फास्ट चार्जिंग और 18W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है. यानी आप जरूरत पड़ने पर दूसरे डिवाइस भी चार्ज कर सकते हैं. इसके अलावा इसमें IP64 रेटिंग, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, Dolby Atmos, Hi-Res Audio और 5G सपोर्ट जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.
About the Author
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें





