WWDC 2026 से पहले बड़ा खुलासा- अब ChatGPT जैसा स्मार्ट होगा Siri? नया इंटरफेस कर सकता है एंट्री


Last Updated:

Apple WWDC 2026 में iOS 27 के साथ Siri का बड़ा बदलाव पेश कर सकता है. नए AI फीचर्स, Dynamic Island इंटीग्रेशन, ‘Search or Ask’ इंटरफेस, Gemini सपोर्ट और स्टैंडअलोन Siri ऐप जैसे कई बड़े अपग्रेड सामने आ सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

iPhone यूजर्स के लिए बड़ी खबर! iOS 27 में Siri का पूरा लुक बदल सकता है

ऐपल अपने iPhone यूजर्स के लिए iOS 27 के साथ सिरी में बड़ा बदलाव लाने की तैयारी कर रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी WWDC 2026 इवेंट में नए सिरी का पहला आधिकारिक प्रीव्यू दिखा सकती है. इस बार सिरी सिर्फ डिजाइन में ही नहीं, बल्कि AI फीचर्स के मामले में भी काफी ज्यादा स्मार्ट हो सकता है.

ब्लूमबर्ग के पत्रकार Mark Gurman की रिपोर्ट के मुताबिक, ऐपल ने WWDC 2026 के टीजर आर्टवर्क में ही नए सिरी के डिजाइन की झलक दी है. बताया जा रहा है कि नया सिरी इंटरफेस एक ग्लोइंग इफेक्ट के साथ आएगा, खासकर डार्क मोड में यह और भी आकर्षक दिखेगा.

सबसे बड़ा बदलाव यह हो सकता है कि सिरी अब सीधे Dynamic Island के साथ इंटीग्रेट होगा. यानी जब यूजर सिरी को एक्टिव करेगा, तो Dynamic Island का पिल-शेप्ड हिस्सा बड़ा हो जाएगा और वहां ‘सर्च ऑर आस्क’ जैसा प्रॉम्प्ट दिखाई दे सकता है. इसके साथ एक ग्लोइंग कर्सर भी दिख सकता है, जिससे सिरी का इस्तेमाल पहले से ज्यादा इंटरैक्टिव लगेगा.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐपल एक नया स्टैंडअलोन सिरी ऐप भी ला सकता है. इस ऐप में यूजर्स अपनी पुरानी बातचीत देख सकेंगे और सिरी और स्पॉटलाइट सर्च के बीच बेहतर कनेक्शन मिलेगा.

चैटजीपीटी से ज्यादा स्मार्ट?
फीचर्स की बात करें तो iOS 27 का सिरी अब ChatGPT जैसे AI चैटबॉट्स की तरह काम कर सकता है. यूजर एक ही बार में कई सवाल पूछ पाएंगे, लगातार बातचीत जारी रख सकेंगे और सिरी यूजर की पर्सनल कॉन्टेक्स्ट को भी बेहतर तरीके से समझ सकेगा. इसके अलावा, ऑन-स्क्रीन कंटेंट को समझने की क्षमता भी और बेहतर हो सकती है.

कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि ऐपल, गूगल जेमीनी AI का भी इस्तेमाल कर सकता है. जनवरी में दोनों कंपनियों के बीच हुई डील के बाद इस संभावना को और मजबूती मिली है.

ऐपल iOS 27 का सबसे बड़ा आकर्षण यही नया सिरी हो सकता है. WWDC 2026 का आयोजन 8 जून से 12 जून तक होगा और 8 जून की कीनोट में कंपनी आधिकारिक रूप से इसका खुलासा कर सकती है. अगर ये सभी बदलाव सच साबित होते हैं, तो iPhone यूजर्स के लिए सिरी का एक्सपीरिएंस पूरी तरह बदल सकता है.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img