दिखने में है iPhone 17 प्रो मैक्स का जुड़वा भाई, मगर कीमत आधी से भी आधी, आज पहली सेल में सस्ता


Last Updated:

Infinix Note 60 Pro आज पहली बार Flipkart पर सेल में उपलब्ध है. ₹31,999 की शुरुआती कीमत वाले इस स्मार्टफोन पर ₹3,000 तक का बैंक डिस्काउंट, 6500mAh बैटरी, 144Hz AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर और 90W फास्ट चार्जिंग जैसे दमदार फीचर्स मिलते हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

आज पहली बार सेल में आया Infinix Note 60 Pro! ₹3,000 बैंक डिस्काउंट के साथ शानदार मौका

Infinix Note 60 Pro को पिछले हफ्ते लॉन्च किया गया था और आज यानी कि 20 अप्रैल को पहली बार सेल में उपलब्ध कराया जा रहा है. सेल दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी. सेल में ग्राहकों को कई तरह के बैंक ऑफर और डिस्काउंट भी मिल जाएगा. इनफिनिक्स Note 60 Pro की कीमत भारत में ₹31,999 से शुरू होती है (8GB RAM + 128GB स्टोरेज). 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट ₹34,999 में उपलब्ध है.

SBI, ICICI, Yes Bank, Bank of Baroda और IDFC Bank के कार्ड पर ₹3,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा. साथ ही 12 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी है. फोन तीन आकर्षक कलर- डीप ओशन ब्लू, मोका ब्राउन और सोलर ऑरेन्ज में उपलब्ध होगा.

कैसे हैं फोन से सभी फीचर्स
यह फोन 6.78 इंच के बड़े 1.5K AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट, 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस और Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया गया है. फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 प्रोसेसर लगा है.

कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा (OIS के साथ) और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा है, जबकि सेल्फी के लिए 13MP फ्रंट कैमरा दिया गया है. यह 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी सपोर्ट करता है. पावर के लिए फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी है जो 90W वायर्ड और 30W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इसमें IP64 डस्ट और स्प्लैश रेसिस्टेंस, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, साइड-माउंटेड हार्ट रेट सेंसर और NFC जैसी सुविधाएं भी हैं.

इनफिनिक्स नोट 60 Pro 30-35 हजार रुपये के बजट में अच्छा डिस्प्ले, तेज परफॉर्मेंस, बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग चाहने वालों के लिए एक मजबूत विकल्प है.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img