गेमिंग के लिए बेस्ट स्मार्टफोन? RedMagic 11s Pro में मिल सकता है 100W+ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट


Last Updated:

रेडमैजिक 11s प्रो जल्द ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो सकता है. NBTC सर्टिफिकेशन में इसकी एंट्री सामने आई है. फोन में 6.85 इंच AMOLED डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी, स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर, 144Hz रिफ्रेश रेट और दमदार गेमिंग फीचर्स मिलने की उम्मीद है…

ख़बरें फटाफट

Zoom

गेमिंग के लिए बेस्ट स्मार्टफोन? RedMagic 11s Pro में मिल सकता है 100W+ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

गेमिंग स्मार्टफोन पसंद करने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. रेडमैजिक जल्द ही अपना नया पावरफुल स्मार्टफोन रेडमैजिक 11s प्रो ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर सकता है. ये फोन हाल ही में थाईलैंड की NBTC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है, जिससे इसके जल्द लॉन्च होने के संकेत मिले हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फोन का मॉडल नंबर NX809J है, जो पहले Red Magic 11 Pro प्लस से जुड़ा हुआ था. इससे माना जा रहा है कि नया रेडमैजिक 11s Pro काफी हद तक Red Magic 11 Pro+ जैसे फीचर्स के साथ आ सकता है.

इस स्मार्टफोन में 6.85 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है, जो 144Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी. इसका मतलब है कि गेमिंग और वीडियो देखने का एक्सपीरिएंस बेहद स्मूथ और शानदार होगा. खासकर मोबाइल गेमर्स के लिए यह फोन काफी आकर्षक साबित हो सकता है.

फोन में क्वालकॉम का फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है. ये चिपसेट हाई-परफॉर्मेंस गेमिंग, मल्टीटास्किंग और हैवी ऐप्स को आसानी से संभाल सकता है. इसके साथ ही फोन में लिक्विड कूलिंग सिस्टम और वेपर चैंबर कूलिंग भी मिल सकती है, जिससे लंबे समय तक गेम खेलने पर भी फोन ज्यादा गर्म नहीं होगा.

डिजाइन की बात करें तो रेडमैजिक 11s Pro कंपनी के सिग्नेचर गेमिंग लुक के साथ आ सकता है. इसमें RGB लाइटिंग, शार्प डिजाइन, मेटल फ्रेम और ग्लास बैक देखने को मिल सकता है. कुछ रिपोर्ट्स में ट्रांसपेरेंट बैक पैनल की भी चर्चा है, जो इसे और प्रीमियम बना सकता है.

कैसा होगा कैमरा?
कैमरा सेक्शन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है. इसके साथ डुअल या ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलने की संभावना है. फिलहाल कंपनी ने ऑफिशियल लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है, लेकिन आने वाले दिनों में रेडमैजिक 11s Pro से जुड़ी और जानकारी सामने आ सकती है. गेमिंग पसंद करने वालों के लिए यह फोन एक शानदार ऑप्शन बन सकता है.

बैटरी की बात करें तो इसमें 7,000mAh से 8,000mAh तक की बड़ी बैटरी मिल सकती है. साथ ही 100W से ज्यादा की सुपरफास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया जा सकता है, जिससे फोन बहुत कम समय में चार्ज हो जाएगा.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img