Last Updated:
Donald Trump Praises PM Modi: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत थी. वह बातचीत कैसी रही थी, इसका खुलासा उन्होंने खुद कर दिया. रिपोर्टरों से बातचीत के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि पीएम मोदी उनके अच्छे दोस्त हैं और उनकी अच्छी बातचीत हुई थी.
ट्रंप ने पीएम मोदी से ‘बहुत अच्छी’ बातचीत की, उन्हें दोस्त बताया
Donald Trump Praises PM Modi: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है. ईरान-अमेरिका शांति वार्ता के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष को लेकर अपने ‘दोस्त’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बहुत अच्छी बातचीत की. दरअसल, बीते दिनों ही डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को फोन घुमाया था और पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा की थी.
पीएम मोदी संग बातचीत वाले सवाल पर रिपोर्टरों से बात करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘मेरी उनसे बहुत अच्छी बात हुई और वह मेरे भारत के दोस्त हैं और बहुत अच्छा काम कर रहे हैं. हमारी बहुत अच्छी बातचीत हुई.’ दरअसल, दोनों नेताओं के बीच मंगलवार को करीब 40 मिनट तक फोन पर बातचीत हुई थी. यह पश्चिम एशिया में अमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल होने के बाद बढ़े तनाव के बीच हुई.
पीएम मोदी ने बातचीत का किस्सा बताया था
इसके बाद में पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि उन्हें अपने ‘दोस्त’ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फोन आया था, जिसमें दोनों ने द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने कहा, ‘हम सभी क्षेत्रों में अपनी व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.’ पीएम मोदी ने यह भी बताया कि दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा की और होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला और सुरक्षित रखने के महत्व पर जोर दिया.
ट्रंप ने की थी मोदी की तारीफ
वहीं, अमेरिकी दूत सर्जियो गोर के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप ने फोन पर पीएम मोदी से कहा, ‘हम सब आपको प्यार करते हैं.’ सर्जियो गोर ने बताया कि यह टिप्पणी दोनों नेताओं की बातचीत के दौरान ट्रंप ने की थी और दोनों नेताओं के बीच व्यक्तिगत संबंध काफी अच्छे हैं.
ईरान युद्ध के बाद दूसरी बातचीत
गौरतलब है कि यह इस साल पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच तीसरी और पश्चिम एशिया में अमेरिका और इजरायल की ओर से 28 फरवरी को ईरान पर हमले के बाद दूसरी बातचीत थी. पीएम मोदी और ट्रंप ने इससे पहले 2 फरवरी को द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर चर्चा की थी और 24 मार्च को क्षेत्र में बदलती स्थिति पर बात की थी. बता दें कि ईरान और अमेरिका के बीच अभी 15 दिनों का सीजफायर लागू है और शांति वार्ता की कवायद भी जारी है.
About the Author

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…और पढ़ें





