लेबनान-इजरायल में 10 दिन का युद्धविराम हुआ, ट्रंप ने किया ऐलान, दसवीं जंग रुकवाने का किया दावा


ईरान पर हमले के कुछ दिनों बाद ही इजरायल ने हिज्बुल्ला के खिलाफ अभियान का दावा करते हुए लेबनान में भीषण हमले शुरू कर दिए थे, जिसमें अब तक दो हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

लेबनान-इजरायल में 10 दिन का युद्धविराम हुआ, ट्रंप ने किया ऐलान, दसवीं जंग रुकवाने का किया दावा

i

user

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को बड़ा दावा करते हुए ऐलान किया कि इजरायल और लेबनान 10 दिनों के संघर्षविराम पर सहमत हो गए हैं। ट्रंप ने कहा कि यह संघर्षविराम पूर्वी समयानुसार आज शाम पांच बजे से शुरू होगा। साथ ही ट्रंप ने कहा कि दुनिया भर में नौ युद्धों को सुलझाना मेरे लिए एक सम्मान की बात रही है। यह मेरा 10वां प्रयास है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में इजरायल और लेबनान में संघर्षविराम की घोषणा की और कहा कि यह लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन और इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ हुई ‘‘उत्कृष्ट’’ बातचीत के बाद हुआ है। यह घोषणा वाशिंगटन में दशकों बाद दोनों देशों के बीच पहली सीधी राजनयिक वार्ता के दो दिन बाद हुई है।

ट्रंप ने कहा कि ”अभी-अभी मेरी लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ आउन और इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू के साथ बहुत ही बेहतरीन बातचीत हुई। इन दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई है कि अपने देशों के बीच शांति स्थापित करने के लिए वे ईएसटी समय के अनुसार शाम पांच बजे से औपचारिक रूप से दस दिनों के ‘सीजफायर’ (युद्धविराम) की शुरुआत करेंगे।

ट्रंप ने पोस्‍ट में कहा, “34 वर्षों में पहली बार, इन दोनों देशों के प्रतिनिधियों ने यहां वाशिंगटन डीसी में हमारे महान विदेश मंत्री, मार्को रुबियो के साथ मुलाकात की। मैंने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और विदेश मंत्री रुबियो को ‘जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ’ के चेयरमैन डैन रेजिन केन के साथ मिलकर, इजरायल और लेबनान के साथ काम करते हुए एक स्थायी शांति स्थापित करने का निर्देश दिया है। दुनिया भर में नौ युद्धों को सुलझाना मेरे लिए एक सम्मान की बात रही है, और यह मेरा 10वां प्रयास होगा। तो चलिए, इसे पूरा करके दिखाते हैं।”

ट्रंप ने पोस्‍ट में आगे कहा, ”मैं इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू और लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ आउन को व्हाइट हाउस में आमंत्रित करूंगा। यह 1983 के बाद से इजरायल और लेबनान के बीच पहली सार्थक बातचीत होगी। दोनों पक्ष शांति चाहते हैं, और मेरा मानना ​​है कि ऐसा होगा और वह भी बहुत जल्द।’

गौरतलब है कि यह संघर्षविराम लेबनान में इजरायल और ईरान समर्थित समूह हिज्बुल्ला के बीच एक महीने से अधिक समय से जारी लड़ाई के बाद हुआ है। ईरान पर हमले के कुछ दिनों बाद ही इजरायल ने हिज्बुल्ला के खिलाफ अभियान का दावा करते हुए लेबनान में भीषण हमले शुरू कर दिए थे, जिसमें अब तक दो हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। लेबनान ने इजरायल और हिज्बुल्ला के बीच लड़ाई रोकने के लिए आगे की बातचीत से पहले संघर्षविराम पर जोर दिया था।




Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img