Last Updated:
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि ईरान के साथ दूसरे दौर की शांति वार्ता अगले दो दिनों के भीतर दोबारा शुरू हो सकती है, जिसके लिए पाकिस्तान को ही सबसे संभावित जगह माना जा रहा है. ट्रंप ने पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर का नाम लेकर ये भी कहा है कि अगले 48 घंटों में कुछ बड़ा होने वाला है.
ट्रंप ने फिर पाकिस्तान को सौंपी US-ईरान शांति वर्ता की कमान
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पूरी दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि वॉशिंगटन और तेहरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत अगले दो दिनों के भीतर शुरू हो सकती है. खास बात यह है कि ट्रंप ने इस बातचीत के लिए फिर से पाकिस्तान को ही वेन्यू बनाने के संकेत दिए हैं. इतना ही नहीं, ट्रंप ने पाकिस्तान के आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर की भर-भर तक तारीफ कर डाली है.
About the Author

Utkarsha Shrivastava is seasoned digital journalist specializing in geo-politics issues, currently writing for World section of News18 Hindi. With over 11 years of extensive experience in digital media, she has…और पढ़ें





