भयंकर ठंडी बीयर पीते हैं आप, ऐसा करना फायदेमंद या नुकसानदायक, गंगाराम के डॉक्टर से जान लीजिए


Last Updated:

Very Cold Beer Health Risks: बीयर में अल्कोहल होता है और डॉक्टर्स इसे सेहत के लिए नुकसानदायक मानते हैं. हालांकि तमाम लोग गर्मी में बहुत ज्यादा ठंडी बीयर पीना पसंद करते हैं, जो गले, पाचन और शरीर के तापमान पर नेगेटिव असर डाल सकती है. खाली पेट या ज्यादा मात्रा में बीयर पीने से कई परेशानियों का खतरा बढ़ जाता है.

Zoom

डॉक्टर की मानें तो लोगों को बहुत ज्यादा ठंडी बीयर पीने से बचना चाहिए.

Ice Cold Beer Good or Bad: गर्मियों के मौसम में अधिकतर लोग ठंडी चीजें खाना-पीना पसंद करते हैं. कई लोग गर्मी में ठंडी बीयर पीना पसंद करते हैं. कई लोग शराब में भी आइस क्यूब डालकर पीते हैं, ताकि ठंडा महसूस हो. माना जाता है कि बर्फ जैसी ठंडी बीयर पीने से शरीर को तुरंत ठंडक मिलती है और राहत महसूस होती है. खासकर दोस्तों के साथ पार्टियों में ऐसे नजारे देखने को मिलते हैं. हालांकि कई लोग ठंडी बीयर को सेहत के लिए नुकसानदायक मानते हैं. अब सवाल है कि क्या सच में बहुत ज्यादा ठंडी बीयर पीना सेहत के लिए खतरनाक है? इस बारे में डॉक्टर से हकीकत जानने की कोशिश करते हैं.

नई दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के गैस्ट्रो एंड लिवर डिपार्टमेंट के चेयरमैन डॉ. अनिल अरोड़ा ने News18 को बताया कि बीयर एक अल्कोहॉलिक ड्रिंक है और इसका सेवन करना सेहत के लिए नुकसानदायक होता है. कभी-कभार आप बीयर पीते हैं, तो ठीक है, लेकिन रोज इसका सेवन करने से सेहत बिगड़ सकती है. कई लोग मानते हैं कि बीयर पीना सेहत के लिए सुरक्षित है, लेकिन यह सिर्फ गलतफहमी है. अल्कोहल वाली कोई भी ड्रिंक शरीर के लिए फायदेमंद नहीं होती है. अल्कोहल का सेवन करने से लिवर को गंभीर नुकसान होता है और कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

बहुत ठंडी बीयर पीनी चाहिए या नहीं?

डॉक्टर अरोड़ा ने बताया कि जब आप बहुत ठंडी बीयर पीते हैं, तो इसका सीधा असर हमारे गले और पाचन तंत्र पर पड़ता है. अत्यधिक ठंडी ड्रिंक गले की नसों को अचानक सिकोड़ देती है, जिससे गले में खराश, सर्दी या संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है. इसके अलावा बहुत ठंडी चीजें पाचन क्रिया को भी धीमा कर देती हैं, जिससे गैस, अपच या पेट में भारीपन जैसी समस्याएं हो सकती हैं. बहुत ठंडी बीयर शरीर के तापमान को अचानक कम कर सकती है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन पर असर पड़ता है. शरीर को अपने तापमान को संतुलित करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती है, जिससे थकान या असहजता महसूस हो सकती है. खासकर जब बाहर का तापमान बहुत ज्यादा हो, तब बहुत ठंडी बीयर शरीर के लिए शॉक जैसा असर डाल सकती है.

खाली पेट बीयर पीना नुकसानदायक

एक्सपर्ट ने बताया कि अगर कोई व्यक्ति खाली पेट बहुत ठंडी बीयर पीता है, तो यह ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है. इससे अल्कोहल जल्दी खून में घुल जाता है और नशा तेजी से चढ़ता है. यह लिवर पर अतिरिक्त दबाव डालता है. ज्यादा मात्रा में ठंडी बीयर पीने से डिहाइड्रेशन, सिरदर्द और उल्टी जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं. जिन लोगों को पहले से ही गले की समस्या, पाचन से जुड़ी परेशानी, लिवर रोग या हार्ट से संबंधित दिक्कतें हैं, उन्हें बहुत ठंडी बीयर से बचना चाहिए. जो लोग बार-बार सर्दी-जुकाम से परेशान रहते हैं, उनके लिए भी यह नुकसानदायक हो सकती है. ऐसे लोगों को सामान्य तापमान या हल्की ठंडी बीयर ही पीनी चाहिए.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img