कोलकाता7 मिनट पहले
- लिंक

तूफान रेमल के असर से पूर्वी मेदिनीपुर जिले के मंदारमणि और दीघा इलाके में मौसम बदल गया है।
बंगाल की खाड़ी से उठा रेमल तूफान का बांग्लादेश के तट पर भूस्खलन हो गया है। यह कुछ घंटों में बंगाल के तट से टकराने का अनुमान है। इस दौरान करीब 110-120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
बांग्लादेश और उसके सटे पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में भूस्खलन (लैंडफॉल) की प्रक्रिया रात करीब 9 बजे शुरू हुई थी। यह अगले 4 घंटे तक जारी रहेगा।
बंगाल के तटीय क्षेत्रों से करीब 1.10 लाख लोगों को सुरक्षित आश्रय स्थल पर भेजा गया। इसमें सबसे ज्यादा लोग दक्षिण 24 परगना जिले से हैं। राज्य आपदा प्रबंधन और एनडीआरएफ की 16-16 टीमें तटीय क्षेत्रों में तैनात की गई हैं।
रेमल तूफ़ान का रूट्मण्डल से निर्माण

लाइव अपडेट्स
7 मिनट पहले
- लिंक
कोलकाता में तेज हवा और बारिश शुरू
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में तेज बारिश हो रही है और तेज हवा भी चल रही है।
