Last Updated:
पुरुषों की सेहत और ताकत को बनाए रखने के लिए आयुर्वेद में कई प्रभावी औषधियों का वर्णन मिलता है, जिनमें अश्वगंधा को विशेष स्थान प्राप्त है. प्राचीन समय से ही इसे एक शक्तिवर्धक और शरीर को ऊर्जा देने वाली औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता रहा है. यह मानसिक तनाव को कम करने और शरीर को संतुलित रखने में काफी कारगर मानी जाती है.
पलामू. आज के भागदौड़ भरे जीवन, तनाव, अनियमित खानपान और बदलती जीवनशैली के कारण कई पुरुष खुद को शारीरिक रूप से कमजोर महसूस करने लगते हैं. ऐसे में अश्वगंधा का नियमित सेवन काफी लाभदायक साबित हो सकता है. आयुर्वेद के जानकर शिव कुमार पांडे ने लोकल 18 को बताया कि अश्वगंधा की प्रकृति गर्म होती है और इसका स्वाद हल्का कड़वा होता है, लेकिन इसके गुण अत्यंत प्रभावशाली होते हैं. यह शरीर की सभी धातुओं को पोषण देने का काम करता है, जिससे ताकत और सहनशक्ति में वृद्धि होती है.
यह न केवल पुरुषों की शक्ति को बढ़ाने में सहायक है, बल्कि मानसिक तनाव को कम करने और शरीर को संतुलित रखने में भी मदद करता है. इसके नियमित सेवन से रक्त संचार बेहतर होता है, जिससे शरीर के अंगों तक पर्याप्त पोषण पहुंचता है.
गठिया और जोड़ों के दर्द में कारगर
इसके अलावा, अश्वगंधा गठिया और जोड़ों के दर्द में भी राहत देने के लिए जानी जाती है. जिन लोगों को साइटिका या पैरों में दर्द की समस्या रहती है, उनके लिए भी यह औषधि उपयोगी मानी जाती है. इसमें मौजूद तत्व हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक होते हैं, जिससे उम्र बढ़ने के साथ होने वाली समस्याओं से बचाव संभव है. यही कारण है कि इसे प्राचीन समय की अमृत तुल्य औषधि कहा जाता है.
अश्वगंधा का सेवन करना भी बेहद आसान है. सबसे पहले इसकी जड़ को साफ करके सुखा लें और फिर उसका बारीक चूर्ण तैयार करें. बाजार में भी इसका पाउडर आसानी से उपलब्ध है. रोजाना रात को सोने से पहले आधा चम्मच अश्वगंधा चूर्ण गुनगुने दूध के साथ लेना लाभकारी माना जाता है. नियमित सेवन से कुछ ही समय में शरीर में सकारात्मक बदलाव महसूस होने लगते हैं.
पुरुषों की ताकत में होगा सुधार
उन्होंने आगे कहा कि सामान्य तौर पर इसका इस्तेमाल कर सकते है. लेकिन किसी भी औषधि का सेवन शुरू करने से पहले चिकित्सक की सलाह लेना उचित रहता है, ताकि शरीर की प्रकृति और आवश्यकता के अनुसार सही मात्रा का निर्धारण किया जा सके. सही तरीके और नियमितता के साथ अश्वगंधा का उपयोग पुरुषों की ताकत में सुधार लाने और जोड़ों की समस्याओं से राहत दिलाने में कारगर सिद्ध हो सकता है.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें





