जायद सीजन में करें मक्का की बुवाई, 90 दिन में तैयार होगी फसल, उन्नत बीज का करें चयन – News18 हिंदी


X

जायद सीजन में करें मक्का की बुवाई, 90 दिन में तैयार होगी फसल

 

arw img

Maize Cultivation: कम लागत में अच्छी पैदावार के लिए किसान जायद सीजन में मक्का की खेती शुरू कर सकते है. फिरोजाबाद कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. ओमकार सिंह के अनुसार आलू की खुदाई के तुरंत बाद मक्का की बुवाई करना सबसे फायदेमंद रहता है. जल्दी बुवाई करने से फसल करीब 90 दिन में तैयार हो जाती है और किसानों को मक्का सुखाने की परेशानी भी नहीं होती. उन्होंने बताया कि गर्मियों में खेतों में नमी तेजी से कम होती है. इसलिए समय पर सिंचाई करना बेहद जरूरी है, ताकि दाना अच्छी तरह विकसित हो सके. देरी से बुवाई करने पर फसल बारिश के मौसम में पकती है. जिससे सुखाने में दिक्कत आती है और नुकसान बढ़ता है. किसान बेहतर उत्पादन के लिए डेकाल्व 8209, पायनियर 1899, प्रोएग्रो 345 और प्रभात गजनी जैसी उन्नत किस्मों का चयन कर सकते है.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img