यूरो न्यूज ने पुलिस के हवाले से बताया, “तारनावा कोलोनिया इलाके के लोगों ने गुरुवार सुबह करीब चार बजे एक जोरदार धमाका सुना, जिससे उनके घरों की खिड़कियां तक कांप गईं। पुलिस को एक खेत में लगभग दस मीटर चौड़ा गड्ढा और किसी अज्ञात वस्तु का मलबा मिला। यह जगह घरों से करीब दस किलोमीटर दूर है।”
पोलैंड की आर्म्ड फोर्सेज कमांड ने बताया कि एक एमआई-24 हेलीकॉप्टर ने घटनास्थल के ऊपर उड़ान भरी और उस जगह की पहचान की जहां संभवतः वह वस्तु गिरी थी। यह इलाका आबादी से दूर खुली जमीन पर है। अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट में किसी के घायल होने या मौत की कोई खबर नहीं है।




