अमेरिका में क्यों सड़कों पर उतरे रेलवे कर्मचारी, तीन दशकों की सबसे बड़ी हड़ताल की क्या वजह


होमदुनियाअमेरिका

US में क्यों सड़कों पर उतरे रेलवे कर्मचारी, 3 दशकों की सबसे बड़ी हड़ताल खत्म

Last Updated:

कर्मचारियों को साल 2022 के बाद कोई वेतन इजाफा नहीं दिया गया था. यूनियनों ने साल 2026 के लिए 5 प्रतिशत वेतन वृद्धि की मांग की. यूनियनों और रेलवे में काम करने वाले मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्टेशन अथॉरिटी के बीच आखिरी समय की बातचीत विफल हो गई थी.

Zoom

अमेरिका में तीन दिन बाद उत्तरी अमेरिका की सबसे बड़ी कम्यूटर रेल प्रणाली ‘लॉन्ग आइलैंड रेल रोड’ के कर्मचारियों की हड़ताल आखिर खत्म हो गई है. शनिवार को उस समय सेवाएं बंद की गई थीं, जब कर्मचारी तीन दशकों में पहली बार हड़ताल पर चले गए थे. न्यूयॉर्क शहर और उसके पूर्वी उपनगरों को सेवा देने वाले इस रेलवे ने शनिवार आधी रात के ठीक बाद सर्विस बंद कर दी थी.

सैलरी बढ़ाने को लेकर हड़ताल

हड़ताल का मुख्य कारण वेतन वृद्धि और स्वास्थ्य लाभ थे. कर्मचारियों को साल 2022 के बाद कोई वेतन इजाफा नहीं दिया गया था. यूनियनों ने साल 2026 के लिए 5 प्रतिशत वेतन वृद्धि की मांग की थी. एमटीए (MTA) ने 3% या अधिकतम 4.5% की पेशकश की थी.

कर्मचारियों की औसत आय ओवरटाइम सहित 1.36 लाख से 2 लाख डॉलर सालाना के आसपास बताई गई. लेकिन महंगाई और वर्कलोड को देखते हुए यूनियनों ने बेहतर पैकेज की मांग की. न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने दोनों पक्षों से बातचीत फिर शुरू करने की अपील की. उन्होंने हड़ताल को कम्यूटर्स (यात्रियों) के लिए हानिकारक बताया था.

3500 कर्मचारी वापस लौटने को तैयार

फिलहाल 3,500 कर्मचारी मंगलवार को काम पर लौटने के लिए तैयार हैं. होचुल ने कहा कि हालांकि सुबह के समय के लिए सेवा वक्त पर शुरू नहीं हो पाएगी, लेकिन दोपहर 12 बजे से धीरे-धीरे इसे शुरू कर दिया जाएगा.

यूनियनों और रेलवे का संचालन करने वाले मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्टेशन अथॉरिटी के बीच आखिरी समय की बातचीत विफल हो गई थी. इसके बाद शनिवार तड़के यह हड़ताल शुरू हुई थी. दोनों पक्षों ने रविवार को फिर से मुलाकात की और रात में एक संक्षिप्त ब्रेक को छोड़कर समझौता होने तक बातचीत की.

3 लाख लोग करते हैं हर दिन सफर

एलआईआरआर (LIRR) न्यूयॉर्क शहर के एरिया में प्रतिदिन 947 कम्यूटर ट्रेनें चलाता है, जिनमें लगभग 3 लाख यात्री सफर करते हैं.

हड़ताल के दौरान, एमटीए ने ग्राहकों से घर से काम करने का निवेदन किया था. जरूरी वर्करों के लिए शहर में जाने वाली शटल बसें यात्रियों की कुल संख्या के केवल एक छोटे से हिस्से को ही संभाल सकती थीं.

यूनियनें 2022 के बाद से अपनी पहली वेतन वृद्धि की मांग कर रही थीं. पिछले कुछ सालों में दशकों में सबसे अधिक जीवन-यापन लागत में वृद्धि देखी गई है. एलआईआरआर के कर्मचारी देश के सबसे महंगे क्षेत्रों में से एक में रहते हैं.

About the Author

authorimg

सज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से अधिक का अनुभव है और फिलहाल अभी सीनियर सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले इनशॉर्ट्स औ…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img