अमेरिका के आसमान में गरजे B-2 और F-35, जमीन थर्राई तो हिलने लगीं कारें, बज उठे सायरन- US Freedom 250 Grand Prix


Last Updated:

Freedom 250 Grand Prix: अमेरिका की 250वीं सालगिरह के मौके पर वॉशिंगटन डीसी के आसमान में अमेरिकी एयरपावर का शानदार प्रदर्शन हुआ. B-1B लांसर, B-2 स्पिरिट और B-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस ने F-35 और F-22 लड़ाकू विमानों के साथ नेशनल मॉल के ऊपर फॉर्मेशन में उड़ान भरी. विमान बेहद नीचे से गुजरे, जिससे शहर में कई कारों के अलार्म तक बज उठे.

Zoom

अमेरिका में बेहद करीब से गुजरा B-2 बॉम्बर.

US News: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी के आसमान में शनिवार को ऐसा नजारा दिखा कि उसने जमीन पर खड़े लोगों की सांसें रोक दी. आसमान में अमेरिकी वायुसेना के विमान उड़े और उनकी तेज आवाज से जमीन पर खड़ी कारों के अलार्म तक बज उठे. अमेरिकी वायुसेना के तीन रणनीतिक बॉम्बर B-1B लांसर, B-2 स्पिरिट और B-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस ने नेशनल मॉल के ऊपर फॉर्मेशन में उड़ान भरी. इनके साथ F-35 और F-22 लड़ाकू विमान भी मौजूद रहे. यह फ्लाईओवर अमेरिका की 250वीं सालगिरह के मौके पर आयोजित फ्रीडम 250 ग्रैंड प्रिक्स समारोह का हिस्सा था. खास बात यह रही कि एयरफोर्स वन ने भी चार F-35 विमानों की एस्कॉर्ट के साथ लो पास किया.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img