आस्था, इतिहास और प्रकृति का अद्भुत संगम! नीमकाथाना का मनसा धाम बना वीकेंड ट्रिप का सबसे हॉट डेस्टिनेशन


Last Updated:

Weekend Tourist Destination Rajasthan: नीमकाथाना स्थित मनसा धाम राजस्थान के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. यह स्थल आस्था, इतिहास और प्राकृतिक सौंदर्य का अनोखा संगम प्रस्तुत करता है, जो इसे एक परफेक्ट वीकेंड डेस्टिनेशन बनाता है. पहाड़ियों के बीच स्थित यह मंदिर श्रद्धालुओं और पर्यटकों दोनों के लिए आकर्षण का केंद्र है. यहां की शांत वादियां, हरियाली और आध्यात्मिक वातावरण लोगों को मानसिक सुकून प्रदान करते हैं. मनसा धाम में दर्शन के लिए दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचते हैं, जिससे यह क्षेत्र धार्मिक पर्यटन का महत्वपूर्ण केंद्र बनता जा रहा है. स्थानीय प्रशासन और पर्यटन विभाग द्वारा इस क्षेत्र के विकास पर भी ध्यान दिया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक पर्यटक यहां आ सकें.

Sikar Weekend Special Place: वीकेंड केवल छुट्टियों का दिन नहीं, बल्कि अपनों के साथ सुकून भरे पल बिताने का सुनहरा अवसर भी है. भागदौड़ भरी जिंदगी में शांति के कुछ पल यदि कहीं मिलते हैं, तो वे प्रकृति की गोद या धार्मिक स्थलों पर ही संभव होते हैं. ऐसे में सीकर जिले का नीमकाथाना क्षेत्र इस समय को बिताने के लिए एक दम परफेक्ट जगह है. यहां आस्था, इतिहास और प्राकृतिक सौदर्य का अद्भुत संगम देखने को मिलता है.

नीमकाथाना उपखंड मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर टोडा गांव में लगभग 700 मीटर ऊंची पहाड़ी पर स्थित मां मनसा मंदिर श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का केंद्र है. सदियों पुराने इस मंदिर से जुड़ी मान्यता के अनुसार प्राचीन समय में एक गड़रिया यहां बकरियां चरा रहा था. तभी पहाड़ी में हलचल हुई. भयभीत होकर उसने शोर मचाया, जिससे मां मनसा का स्वरूप केवल घुटनों तक ही प्रकट हो सका और वहीं स्थापित हो गया. करीब 350 वर्षों से यहां शारदीय नवरात्र के दौरान विशेष पूजा-अर्चना की परंपरा चली आ रही है. आश्विन शुक्ल अष्टमी को यहां विशाल मेला भरता है, जिसमें दूर-दराज से श्रद्धालु आते हैं. नवविवाहित जोड़े और परिवार विशेष रूप से यहां आशीर्वाद लेने आते हैं.

बदलते समय के साथ बदली परंपराएं
रियासत काल में मंदिर में पशुबलि की परंपरा प्रचलित थी. शुरुआत में भैंसे और बाद में बकरे की बलि दी जाती थी. हालांकि सामाजिक जागरूकता और जनभावनाओं को देखते हुए वर्ष 2013 में छह ग्राम पंचायतों ने सामूहिक निर्णय लेकर पशुबलि और शराब के भोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया. पिछले एक दशक से यह परंपरा पूरी तरह समाप्त हो चुकी है.

प्रकृति प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र
यहां अरावली की हरियाली, शांत वातावरण और पहाड़ियों के बीच बसा यह मंदिर प्राकृतिक सौंदर्य का अनुपम दृश्य प्रस्तुत करता है. सूर्योदय और सूर्यास्त के समय यहां का नजारा विशेष रूप से मनमोहक होता है. यह स्थान फोटोग्राफी, नेचर वॉक और पारिवारिक पिकनिक के लिए भी एकदम बेहतरीन जगह है. नीमकाथाना का यह तीर्थ क्षेत्र आसपास के लोगों के लिए तेजी से आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है. लगभग 50 किलोमीटर के दायरे में इसकी सुलभ पहुंच इसे वीकेंड आउटिंग के लिए सबसे अच्छी है. पहाड़ियों के बीच फैली हरियाली और शांति यहां आने वालों को सुकून का अहसास कराती है. साथ ही यह स्थान आस्था, इतिहास और सांस्कृतिक विरासत का अनूठा संगम देखने को मिलता है.

सुकूनभरा संडे बिताने का बेहतर विकल्प
वीकेंड को कुछ अलग और सुकूनभरा अनुभव करने के लिए यह तीर्थधाम बेहतर विकल्प है. सुबह जल्दी पहुंचकर दर्शन से दिन की शुरुआत की जा सकती है. इसके बाद पहाड़ियों के बीच परिवार संग नाश्ता या भोजन का आनंद लिया जा सकता है. बच्चों के साथ प्रकृति भ्रमण और यादगार पलों को तस्वीरों में कैद करना इस आउटिंग को खास बना देता है. भीड़-भाड़ से दूर यह स्थान मानसिक शांति देता है. साथ ही स्वच्छता का ध्यान रखते हुए यहां प्रकृति के बीच सुकूनभरा समय बिताया जा सकता है.

About the Author

Jagriti Dubey

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img