Last Updated:
राष्ट्रपति ट्रंप चीन पहुंचे हैं और उनके साथ अमेरिकी अरबपति कारोबारियों का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल भी गया है. इसमें टेस्ला के सीईओ एलन मस्क, एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग, ऐपल के सीईओ टिम कुक समेत कई दिग्गज शामिल हैं. इन कारोबारियों की कुल संपत्ति लगभग 1 ट्रिलियन डॉलर के करीब बताई जा रही है.
एलन मस्क, टिम कुक और जेनसन हुआंग
नई दिल्ली. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बेहद खास मिशन पर चीन पहुंच चुके हैं. इस बार उनके साथ सिर्फ राजनेता ही नहीं, बल्कि अमेरिका के वो सबसे ताकतवर बिज़नेस दिग्गज भी हैं जिनकी कुल संपत्ति करीब 1 लाख करोड़ डॉलर (95 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा) है. इस डेलिगेशन में दुनिया के सबसे अमीर इंसान और टेस्ला के मालिक एलन मस्क चिप मेकर कंपनी एनवीडिया (Nvidia) के सीईओ जेनसन हुआंग, ऐपल के सीईओ टिम कुक जैसे बड़े नाम शामिल हैं.
एयर फोर्स वन में मस्क और हुआंग का साथ
खास बात यह है कि एलन मस्क और जेनसन हुआंग ने राष्ट्रपति के विमान ‘एयर फोर्स वन’ में ही ट्रंप के साथ सफर किया. ट्रंप ने सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि करते हुए इन दिग्गजों को शानदार दिमाग वाले लोग बताया है. ट्रंप का इरादा चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात कर उन्हें अपना बाजार और खोलने के लिए मनाने का है, ताकि ये अमेरिकी कंपनियां वहां अपनी ‘जादूगरी’ दिखा सकें.
कौन-कौन है इस ‘सुपर-रिच’ लिस्ट में?
चीन दौरे पर जाने वाले दिग्गजों की सूची काफी लंबी और प्रभावशाली है:
- एलन मस्क: टेस्ला और स्पेसएक्स के मालिक (संपत्ति: 688 अरब डॉलर)
- जेनसन हुआंग: एनवीडिया के सीईओ (संपत्ति: 183 अरब डॉलर)
- स्टीफन श्वार्जमैन, ब्लैकस्टोन के सीईओ (संपत्ति: 47.5 अरब डॉलर)
- टिम कुक, ऐपल के सीईओ (संपत्ति: 2.9 अरब डॉलर)
- क्रिस्टियानो आमोन, क्वालकॉम के सीईओ
- लैरी कल्प, जीई एयरोस्पेस के सीईओ
- लैरी फिंक, ब्लैकरॉक के सीईओ
- जेन फ्रेजर, सिटीग्रुप के सीईओ
- संजय मेहरोत्रा, माइक्रोन टेक्नोलॉजी के सीईओ
- केली ऑर्टबर्ग, बोइंग के सीईओ
- ब्रायन साइक्स, कारगिल के सीईओ
- डेविड सोलोमन, गोल्डमैन सैक्स के सीईओ
दौरे का मकसद क्या है?
यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और वैश्विक तनाव को लेकर खींचतान चल रही है. एनवीडिया जैसी कंपनियां, जो AI चिप्स बनाती हैं, चीन के बड़े बाजार में अपनी पैठ मजबूत करना चाहती हैंट्रंप ने कहा कि वे चाहते हैं कि ये दिग्गज अपनी काबिलियत से चीन को और भी ऊंचे स्तर पर ले जाने में मदद करें.
13 कंपनियों की कुल नेटवर्थ है 10 से 11 ट्रिलियन डॉलर
अगर हम इन सभी 13 दिग्गजों की वैल्यू को जोड़ें, तो इनका कुल कंबाइंड मार्केट कैप लगभग 10 ट्रिलियन डॉलर से 11 ट्रिलियन डॉलर के बीच बैठता है. यह रकम भारत और जापान जैसी बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की कुल जीडीपी को मिला देने से भी ज्यादा है. सिर्फ एनवीडिया और ऐपल मिलकर इस लिस्ट की आधी से ज्यादा वैल्यू संभालते हैं.
About the Author

वर्तमान में विनय कुमार झा नेटवर्क18 की वेबसाइट hindi.news18.com में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह मई 2017 से इस वेबसाइट के साथ जुड़े हैं. वह बीते 5 सालों से वर्तमान में वेबसाइट के बिजनेस सेक्शन के …और पढ़ें





