Last Updated:
Harassment Lawsuit on Woman Employee: इस वक्त एक ऐसा सेक्सुअल हैरेसमेंट का केस अमेरिका से सामने आया है कि उसने सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रखी हैं. यहां एक भारतीय कर्मचारी ने आरोप लगा है कि उसके साथ काम करने वाली अमेरिकन महिला ने उसके शोषण किया. मामला हाईप्रोफाइल है और इस पर सबकी नजरें बनी हुई हैं.
लोर्ना हादिजिनी.
JPMorgan Lorna Hajdini Case: अमेरिका में एक बड़े बैंक से जुड़ा विवाद सामने आया है, ये कोई आम मामला नहीं है, बल्कि सेक्सुअल हैरेसमेंट का ऐसा मामला है, जिसने बड़ी बहस छेड़ दी है. एक भारतीय कर्मचारी चिरायु राणा ने लोर्ना हाजदिनी नाम की महिला पर आरोप लगाया है कि उसने उन पर अनैतिक चीजों के लिए दबाव बनाया. चिरायु राणा, जेपी मोर्गन चेज कंपनी के पूर्व कर्मचारी हैं, जहां उनके साथ हाजदिनी काम करती थीं. अब हाजदिनी ने कहा है कि चिरायु राणा के सारे आरोप झूठे हैं और उनके वकील इसे लेकर सबूत भी पेश कर रहे हैं.
वकीलों की ओर से जिरह की गई है कि हाजदिनी ने कभी भी ऐसा कोई काम नहीं किया और वह उस जगह पर भी कभी नहीं गईं, जहां कथित घटना होने की बात कही गई है. वहीं बैंक ने भी इन आरोपों को नकार दिया है. बैंक के प्रवक्ता के मुताबिक इस मामले की आंतरिक जांच की गई, जिसमें फोन रिकॉर्ड और ईमेल की भी जांच हुई, लेकिन कोई सबूत नहीं मिला. उन्होंने यह भी कहा कि शिकायत करने वाले व्यक्ति ने खुद जांच में पूरा सहयोग नहीं किया.
क्या हैं चिरायु राणा के आरोप?
जो शिकायत की गई है, उसके मुताबिक साल 2024 की शुरुआत से ही हाजदिनी ने कई बार चिरायु राणा के साथ अनुचित व्यवहार किया. आरोप है कि उन्होंने बार-बार गलत टिप्पणियां कीं, दबाव बनाया और अपने साथ संबंध बनाने के लिए धमकाया भी. शिकायतकर्ता ने दावा किया कि मना करने पर उन्हें करियर खराब करने की धमकी दी गई.मामले में यह भी आरोप है कि हाजदिनी ने अपनी ताकत का इस्तेमाल कर डराया-धमकाया और कई बार जबरदस्ती की कोशिश की. हालांकि ये सभी आरोप फिलहाल केवल शिकायत का हिस्सा हैं, जिनकी पुष्टि अभी नहीं हुई है.
हाजदिनी का जवाब क्या है ?
लॉर्ना हाजदिनी ने सभी आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है. उनके वकीलों ने कहा कि उन्होंने कभी कोई गलत व्यवहार नहीं किया और जिस जगह घटना होने का दावा किया गया है, वहां वह कभी गई ही नहीं. हाजदिनी NYU Stern School of Business से पढ़ी हैं और 2011 में JPMorgan कंपनी से जुड़ीं. वे 2021 से एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर हैं और अपने काम में एक सफल प्रोफेशनल मानी जाती हैं.
कंपनी की प्रतिक्रिया
जेपी मॉर्गन ने भी चिरायु राणा के आरोपों को गलत बताया है. कंपनी ने आंतरिक जांच में ईमेल, फोन रिकॉर्ड और कर्मचारियों के बयान देखे, लेकिन कोई सबूत नहीं मिला. कंपनी का कहना है कि शिकायतकर्ता ने जांच में पूरा सहयोग भी नहीं किया. रिपोर्ट्स के मुताबिक चिरायु राणा ने पहले 2025 में कंपनी के अंदर शिकायत की थी और बाद में कंपनी छोड़ने के लिए भारी रकम की मांग भी की थी. एक अहम बात यह भी सामने आई है कि राणा और हाजदिनी एक ही टीम में जरूर थे, लेकिन राणा सीधे तौर पर उनके अधीन काम नहीं करते थे. सीधे-सीधे कहें तो हाजदिनी का उनके वेतन या बोनस पर कोई नियंत्रण नहीं था, जिससे केस का एक बड़ा आरोप कमजोर पड़ता है.
चूंकि हाजदिनी शिकायतकर्ता की सीधे बॉस नहीं थीं, ऐसे में दोनों अलग-अलग वरिष्ठ अधिकारियों को रिपोर्ट करते थे. इस बात से यह दावा कमजोर पड़ता है कि वह उसके प्रमोशन या वेतन को नियंत्रित कर सकती थीं. फिलहाल यह मामला जांच के अधीन है और अदालत में इसकी सुनवाई आगे होगी. इस बीच दोनों पक्ष अपने-अपने दावे कर रहे हैं.
About the Author
News18 में इंटरनेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं. टीवी पत्रकारिता का भी अनुभव है और इससे पहले Zee Media Ltd. में कार्य किया. डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन की जानकारी है. टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के साथ-साथ अंतरर…और पढ़ें





