बाड़मेर में युवा ने शुरू किया अनोखा अभियान, रिफ्लेक्टर बेल्ट से बचेंगे सड़क हादसे और पशुओं की जान


X

बाड़मेर में युवा ने शुरू किया अभियान, रिफ्लेक्टर बेल्ट से बचें हादसे और पशु

 

arw img

Barmer Road Safety Campaign : सड़क पर अचानक सामने आने वाले आवारा पशु हर साल कई हादसों का कारण बनते हैं, खासकर रात के समय. इस गंभीर समस्या से निपटने के लिए युवा महेंद्र सिंह तारातरा ने “सुरक्षा बंधन अभियान” की शुरुआत की है. 30 मार्च से शुरू होने वाले इस अभियान में मुख्य सड़क मार्गों, राष्ट्रीय और राज्य मार्गों तथा ग्रामीण इलाकों में घूमते निराश्रित गोवंश और अन्य पशुओं के गले में रिफ्लेक्टर बेल्ट बांधकर उन्हें रात में वाहन चालकों के लिए स्पष्ट रूप से दिखाई देने योग्य बनाया जाएगा. यह कदम सड़क हादसों को कम करने के साथ-साथ पशुओं की सुरक्षा भी सुनिश्चित करेगा. पहले चरण में बाड़मेर से जैसलमेर, जोधपुर, चौहटन और अन्य मार्गों पर बेल्ट बांधे जाएंगे. इंडियन रूरल डेवलपमेंट एंड अवेयरनेस सोसायटी के सहयोग से महेंद्र सिंह तारातरा 2 महीने में 1 लाख रिफ्लेक्टर बेल्ट बांधने का लक्ष्य रखते हैं. यह पहल न केवल सुरक्षा बढ़ाएगी, बल्कि इंसान और पशु दोनों की जान बचाएगी.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img