बिना किसी रेफरेंस के बड़ी कंपनियों से आएगा नौकरी का बुलावा! बस अपनी लिंक्डइन प्रोफाइल में आज ही कर लें ये 4 बदलाव


नई दिल्ली. आज के कंपटीटिव दौर में अच्छी नौकरी पाना सिर्फ डिग्री या अनुभव तक सीमित नहीं रह गया है. अब खेल ‘नेटवर्किंग’ और ‘पर्सनल ब्रांडिंग’ का है. अगर आप भी इस बात से परेशान हैं कि आपके पास बड़ी कंपनियों में सिफारिश लगाने वाला कोई नहीं है, तो निराश न हों. प्रोफेशनल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म लिंक्डइन (LinkedIn) आपके लिए वह दरवाजा खोल सकता है, जहां बड़ी कंपनियों के रिक्रूटर्स खुद आपको ढूंढते हुए पहुंचेंगे.

अक्सर हम लिंक्डइन प्रोफाइल तो बना लेते हैं, लेकिन उसे एक ऑनलाइन ‘रिज्यूमे’ समझकर छोड़ देते हैं. हकीकत में यह एक जीता-जागता पोर्टफोलियो है. आइए जानते हैं वे 4 बड़े बदलाव, जो आपकी प्रोफाइल को एक ‘रिक्रूटर मैग्नेट’ बना देंगे.

1. प्रोफाइल फोटो और हेडलाइन को बनाएं दमदार
सबसे पहले अपनी प्रोफाइल फोटो पर ध्यान दें. एक साफ, प्रोफेशनल और फ्रेंडली फोटो आपकी विश्वसनीयता बढ़ाती है. इसके साथ ही हेडलाइन सिर्फ आपकी जॉब टाइटल तक सीमित न रखें. उसमें अपनी स्किल्स और एक्सपर्टीज भी जोड़ें जैसे Digital Marketing Specialist, SEO Expert, Content Strategist आदि. इससे रिक्रूटर्स को तुरंत समझ आता है कि आप क्या करते हैं.

2. ‘About’ सेक्शन में अपनी कहानी बताएं
बहुत से लोग ‘About’ सेक्शन को नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि यही आपकी पर्सनल ब्रांडिंग का सबसे मजबूत हिस्सा होता है. इसमें अपने अनुभव, उपलब्धियां और करियर गोल्स को आसान भाषा में लिखें. कोशिश करें कि इसमें कीवर्ड्स शामिल हों, ताकि आपकी प्रोफाइल सर्च में ऊपर आए.

3. स्किल्स और एक्सपीरियंस को अपडेट रखें
आपने जो भी काम किया है, उसे विस्तार से लिखें. सिर्फ कंपनी का नाम और पद लिखना काफी नहीं है. बताएं कि आपने वहां क्या हासिल किया, कौन-से प्रोजेक्ट्स पर काम किया और उसका क्या रिजल्ट रहा. साथ ही अपनी स्किल्स सेक्शन में वही स्किल्स जोड़ें जो इंडस्ट्री में डिमांड में हैं. इससे आपकी प्रोफाइल रिक्रूटर्स के सर्च रिजल्ट में ज्यादा दिखाई देती है.

4. एक्टिव रहें और नेटवर्क बढ़ाएं
लिंक्डइन सिर्फ प्रोफाइल बनाने का प्लेटफॉर्म नहीं है, बल्कि यह एक एक्टिव नेटवर्क है. यहां नियमित रूप से पोस्ट करें, इंडस्ट्री से जुड़े आर्टिकल शेयर करें और दूसरों के पोस्ट पर कमेंट करें। इससे आपकी विजिबिलिटी बढ़ती है और रिक्रूटर्स का ध्यान आप पर जाता है.

कैसे मिलेंगे बिना रेफरेंस इंटरव्यू कॉल?
अगर आपकी प्रोफाइल पूरी तरह ऑप्टिमाइज़ है, तो रिक्रूटर्स खुद आपको ढूंढ सकते हैं. कंपनियां आजकल टैलेंट सर्च के लिए सीधे लिंक्डइन का इस्तेमाल करती हैं. सही कीवर्ड्स, मजबूत प्रोफाइल और एक्टिविटी के जरिए आप उनके सर्च रिजल्ट में आ सकते हैं. इसके अलावा Open to Work फीचर ऑन करने से भी आपकी प्रोफाइल रिक्रूटर्स को आसानी से दिखती है. इसके अलावा अपने Featured सेक्शन में अपने बेहतरीन काम के नमूने, कोई सर्टिफिकेट या मीडिया कवरेज को पिन करें. यह आपके प्रोफाइल को दूसरों से अलग खड़ा करता है.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img