सिंगापुर में 500 भारतीय रुपयों की कीमत जानकर रह जाएंगे दंग, बजट यात्रियों के लिए बड़ी खबर!


Last Updated:

सिंगापुर जैसे चकाचौंध भरे और महंगे शहर का नाम सुनते ही सबसे पहले जेहन में भारी-भरकम खर्च का ख्याल आता है. लेकिन अगर आप एक स्मार्ट और बजट यात्री हैं, तो आपके लिए यह जानना बेहद दिलचस्प होगा कि भारत के 500 रुपये की वहां क्या क्या हो सकता है.

Value of 500 Indian Rupees in Singapore Country : सिंगापुर अपनी चकाचौंध और अमीरी के लिए जाना जाता है, लेकिन अगर आप एक बजट यात्री हैं, तो आपके मन में यह सवाल जरूर आता होगा कि भारत के 500 रुपये की वहां क्या कीमत है? मौजूदा विनिमय दर के हिसाब से, 500 भारतीय रुपये लगभग 6.79 सिंगापुर डॉलर (SGD) के बराबर होते हैं. यह सुनकर आपको थोड़ी हैरानी हो सकती है, लेकिन सिंगापुर जैसे महंगे शहर में भी, इन 6-7 डॉलर की अपनी एक अलग अहमियत है.

सिंगापुर एक बहुत मशहूर टूरिस्ट जगह है. वहां घूमने के लिए बॉटनिकल गार्डन, मंदिर, शॉपिंग मॉल और रेस्टोरेंट जैसी कई जगहें हैं. अगर आप सिंगापुर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो वहां देखने के लिए और भी कई जगहें हैं जिन्हें आप मिस नहीं कर सकते. सिंगापुर जाने से पहले बहुत से टूरिस्ट्स के मन में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि सिंगापुर की करेंसी में 100 भारतीय रुपये कितने होते हैं. सिंगापुर की ऑफिशियल करेंसी सिंगापुर डॉलर (SGD) है. इसे $ या S$ से दिखाया जाता है. सिंगापुर डॉलर, भारतीय रुपये (INR) से ज्यादा वैल्यू वाला है. ये एक्सचेंज रेट रोज बदलता रहता है. ये मार्केट कंडीशन, डॉलर का एक्सचेंज रेट और इंटरनेशनल ट्रेड जैसी चीजों पर निर्भर करता है.

सिंगापुर में एक भारतीय रुपया कितना होता है?: 25 मार्च के हिसाब से, 1 भारतीय रुपया करीब 0.014 सिंगापुर डॉलर के बराबर है. मतलब अगर आप 500 रुपये ले जाएं, तो सिंगापुर में उसकी कीमत लगभग 6.81 सिंगापुर डॉलर होगी. इस एक्सचेंज रेट को देखकर साफ है कि सिंगापुर की करेंसी भारतीय रुपये से ज्यादा मजबूत है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

सिंगापुर जाने से पहले कुछ बातें जानना जरूरी है: हर समय एक्सचेंज रेट पता करना जरूरी है. यात्रा से पहले एक्सचेंज रेट चेक करना अच्छा होता है. वेबसाइट या ऐप्स का इस्तेमाल करें.

क्रेडिट और डेबिट कार्ड लगभग हर जगह स्वीकार किए जाते हैं. रेस्टोरेंट, छोटे कैफे और पब्लिक ट्रांसपोर्ट में भी इस्तेमाल कर सकते हैं. कुछ लोग PayNow और GrabPay जैसी सर्विस भी इस्तेमाल करते हैं. शहर में एटीएम भी आसानी से मिल जाते हैं. लेकिन अगर आप इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन फीस से बचना चाहते हैं, तो थोड़ा सा सिंगापुर डॉलर साथ ले जाना बेहतर रहेगा…  (यहां दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है. कोई भी तरीका अपनाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. न्यूज़18 इसकी कोई पुष्टि नहीं करता. ) 



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img